हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली के संबंध में जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की।
बैठक में जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंताओं, मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया तथा उपमुख्यमंत्री को अपने अपने क्षेत्रों में दूसरे चरण में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान दी। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रदेश में आगामी 48 घंटे के भीतर सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा करें तथा निरंतर कार्य प्रगति की निगरानी करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह के दौरान भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल योजनाओं की मुरम्मत का कार्य जिस गति से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया है। उसी तीव्रता से एक बार पुनः विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दें ताकि प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को जल संकट से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि आपदा के दूसरे चरण में भी जलापूर्ति एक बड़ी चुनौती है, इसलिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल योजना की बहाली को अधिक समय लग रहा है वहां पर टैंकरों तथा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की भी निरंतर जांच की जाए ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल जनित रोगों की चुनौती का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण विस्थापित हुए प्रदेशवासियों के लिए लगाए गए राहत शिविरों में जलापूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाए।
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 1 माह के दौरान प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि भारी वारिश के कारण हुए नुक्सान को शीघ्र ही केंद्र सरकार को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग की योजनाओं की मुरम्मत के लिए तुरंत 50 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं तथा अत्यंत महत्वपूर्ण पेयजल योजना की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार धीमान सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जनशक्ति विभाग के उच्च अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित, उपायुक्त कार्यालय परिसर में रखा गया 2 मिनट का मौन : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत  महत्वपूर्ण —अमित  मैहरा 

एएम नाथ। चंबा, 30 जनवरी   :  शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में  अपने प्राण न्योछावर करने वाले  अमर शहीदों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने को लेकर आज  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी...
हिमाचल प्रदेश

माहवारी पर फैली कुरीतियों पर की चोट – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में छात्राओं को दी ‘वो दिन’ की जानकारी 

एएम नाथ। चम्बा  :  बाल विकास परियोजना चुवाड़ी के सौजन्य से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में “वो दिन “योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया  गया। कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

शिमला : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ के नाम से सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के तहत हिमाचल के प्रत्येक घर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी महिला और युवा के साथ हिमाचल विरोधी : घर मे लगी आग का जयराम ठाकुर मना रहे जश्न

एएम नाथ। कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी के लोग अपने ही घर...
Translate »
error: Content is protected !!