हिमाचल बजट : मेयर, पार्षद, प्रधान के लिए मानदेय में सीएम सुक्खू ने की इतनी बढ़ोत्तरी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया.मुख्यमंत्री सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। अपने करीब तीन घंटे के भाषण को मुख्यमंत्री ने इस लाइन से शुरू किया।
“न गिराया किसी को कभी न किसी को उछाला, जहां आप पहुंचे छलांगें लगा-लगाकर, मैं भी वहां पहुंचा धीरे-धीरे”
सीएम ने प्राकृतिक मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया. प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया। हमीरपुर में स्पाइस पार्क बनेगा. प्राकृतिक कच्ची हल्दी के 90 रुपये किलो के हिसाब से समर्थन मूल्य मिलेगा। ऊना में आलू प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होगा।
बजट में मजदूरों की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ोतरी के साथ 425 रुपये महीना करने की घोषणा की गई. आउटसोर्स कर्मियों को अब 12,750 मासिक मिलेंगे. आने वाले समय में आउटसोर्स भर्तियों को धीरे-धीरे कम करके नई व्यवस्था लाई जाएगी. वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर 10 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7,300, सहायिकाओं को 9,800, आशा वर्करों को 9,800, सिलाई शिक्षकों को 500 की बढ़ोतरी, एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600 लोक निर्माण के मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी, आईटी शिक्षकों के 500 रुपये बढ़ाए गए हैं।
25,000 पद भरे जाएंगे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने घोषणा की कि साल 2025 में 25,000 पद भरे जाएंगे. शिक्षा विभाग में 1 हजार पद भरे जाएंगे. पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे. 500 पदों के लिए पदोन्नति की परीक्षा करवाई जाएगी. इसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी. गृह रक्षा विभाग में चालकों के 113 पद भरे जाएंगे. पंचायत सचिवों के 853 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा. जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर नियुक्ति प्रदान कर दी गई है. विधायक प्राथमिकता की सीमा 195 करोड़ से 200 करोड़ करने की घोषणा की गई।
पहले चरण में 70 से 75 साल के पेंशनरों के एरियर का भुगतान 15 मई से किया जाएगा. चतुर्थ से प्रथम श्रेणी कर्मियों-अधिकारियों का एरियर चरणवद्ध तरीके से जारी किया जाएगा. इससे 1,75,000 कर्मियों को लाभ मिलेगा. प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई है. यह 15 मई से दिया जाएगा।
सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जाइका मिशन के माध्यम से 1700 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी. पीजी कर रहे डॉक्टरों की स्टाइफंड राशि 1 लाख रुपये की गई है. अस्पतालों में 1 हजार रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे. इन्हें 15,000 मासिक वेतन दिया जाएगा. मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर द्वार स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है।
पद मानदेय प्रतिमाह
महापौर 25,000
उप महापौर 19,000
पार्षद 9,400
अध्यक्ष नगर परिषद 10800
उपाध्यक्ष 8,900
पार्षद(नप) 4,500
प्रधान(नप) 9,000
उप प्रधान(नप) 7,000
सदस्य 4,500
मुख्यमंत्री ने घोषणा की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिलेगा. सैनिक स्कूल सुजानपुर के होस्टल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की. जिला परिषद का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं जस्टिस निर्मल यादव….जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख कैश, 17 साल बाद आएगा फैसला

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा 2008 में न्यायाधीश निर्मल यादव के खिलाफ दर्ज मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आलका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल तनाव मुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट सम्पन्न

  सोलन : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल हमें तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रखने में सहायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ऊना को 7 स्वर्ण पदक, रुपांशी ने दो स्वर्ण जीत रचा इतिहास: कुलदीप

ऊना  : शिमला में 24 से 28 मार्च तक चली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला ऊना को विभिन्न आयु वर्गाें में 7 स्वर्ण पदक हासिल हुए। प्रतियोगिता में रूपांशी, सार्थक, राजत ठाकुर, मनीष,...
Translate »
error: Content is protected !!