हिमाचल भाजपा ने पूरा किया 9 जिला अध्यक्षों का चुनाव-जानें कहां कौन बना अध्यक्ष?

by
शिमला : हिमाचल में भाजपा नए जिला अध्यक्षों का चयन करने की मुहिम में लगी है। भाजपा के हिमाचल में 16 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 9 जिलों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चुनाव कर लिया गया है।
आपको बता दें कि अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी की 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्रदेश में हो रहे संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सर्वसम्मति से 9 जिलों में चुनाव पूरे हो गए हैं। अन्य 7 जिलों में भी सोमवार तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
           हिमाचल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सह चुनाव अधिकारी संजीव कटवाल ने कहा कि चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना है। सुंदरनगर से अध्यक्ष बने हीरा लाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2 बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
 भाजपा  में हो रहे संगठनात्मक चुनाव की अहमियत इस तरह से समझी जा सकती है कि राज्य से भाजपा नेता लॉबिंग के लिए सीधा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दरबार तक पहुंच रहे हैं। कई नेता छिप-छिपाकर, तो कई नेता खुलेआम जेपी नड्डा के दिल्ली दरबार पहुंचे और अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए लॉबिंग की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से

शिमला : जय राम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था का केंद्रबिंदु विद्यार्थी : शिक्षा सचिव राकेश कंवर

स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चम्बा कॉलेज में सम्मेलन आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  सचिव मुख्यमंत्री, शिक्षा, ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने पैरवीं स्कूल भवन का किया उदघाटन : मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए, 21 हजार रुपये देने की घोषणा

बड़सर 16 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैरवीं में लगभग दस लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उदघाटन किया और इसके बाद स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से होगी मजबूत कांग्रेस : सुक्खू

एएम नाथ । शिमला, 23 नवंबर । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि उनके राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत...
Translate »
error: Content is protected !!