हिमाचल में भी अभ अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे : जयराम

by

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी छींटे लगने लगे हैं तथा कुछ आरोप लगने के बाद फरार चल रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि रोहड़ू, ऊना, कुल्लू, बंजार, चम्बा व शिमला सहित अन्य स्थानों पर घटित घटनाओं ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर नकेल कसने की बजाय पुलिस भाजपा कार्यकर्त्ताओं व नेताओं की निगरानी में जुटी है। उन्होंने कहा कि अपराध, अवैध खनन एवं वन कटान की घटनाएं मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं।

नशे के कारण जान गंवा रहे युवा, सही तस्वीर पेश नहीं कर रही सरकार जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं, जिसकी सही तस्वीर सरकार पेश नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर उथल-पुथल देखने को मिली। इस दौरान अधिकारी एक-दूसरे पर ही आरोप लगाते नजर आए। डीजीपी द्वारा सीबीआई जांच का समर्थन करने पर उनकी सेवानिवृत्ति पार्टी तक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से अपराधियों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्बा में तो स्टेट चाइल्ड के साथ घटित घटना शर्मसार करने वाली है।

केंद्र ने हिमाचल को दिए 843 करोड़ दिए : कपूर वहीं वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा है कि आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए तथा राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और उनके विकास व कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1 अक्तूबर को 1,01,603 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर हस्तांतरण किया है। यह राशि 10 अक्तूबर को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है। इसमें से 843 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश को भी मिले हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए भी 5300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश को उपलब्ध हुई है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार को यूटिलाइज सर्टीफिकेट उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
पंजाब

बच्चों ने घर से निकाला था बाहर, कार्यालय बुलाकर आपसी सहमति से खुशी-खुशी भिजवाया घर

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के प्रयास से सीनियर सिटीजन की हुई घर वापिसी होशियारपुर, 25 अक्टूबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने गांव चग्गरां के एक सीनियर सिटीजन जो कि दो-तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

रोहित भदसाली ; शिमला, 06 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आइसलैंड की कंपनी के साथ हिमाचल प्रदेश ने किया समझौता : 8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के इस सीए स्टोर की भंडारण क्षमता एक हजार टन होगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : आइसलैंड स्थित कंपनी जियोट्रॉपी आइसलैंड नवीन भू-तापीय (जियोथर्मल) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पायलट आधार पर किन्नौर जिले के टापरी में एक नियंत्रित वातावरण (सीए) स्टोर स्थापित करेगी, जिससे स्थानीय सेब उत्पादकों को...
Translate »
error: Content is protected !!