हिमाचल में आएगा श्वेत पत्र, सुक्खू बोले- जनता के सामने होगा दूध का दूध और पानी का पानी

by

एएम नाथ। शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आगामी मानसून सत्र को लेकर विपक्ष को तथ्यों के साथ सदन में आने की नसीहत दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में पहली बार विधानसभा का 10 दिन का मानसून सत्र बुलाया गया है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह सदन में सरकार का विरोध करे, वाकआउट करे, लेकिन सरकार को भी अपनी बात रखने का मौका दे।

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई: सुक्खू

विधायक डॉ. जनक राज के खिलाफ विजिलेंस जांच को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संपदा को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुक्खू ने कहा कि विधायक को जांच के लिए बुलाया गया है और उन्हें जांच एजेंसी के समक्ष जवाब देकर तथ्य रखने चाहिए। उन्होंने आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन किए जाने जैसे मामले सामने आए हैं और इस संबंध में अभी और तथ्य सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय डॉ. जनक राज आईएमसी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट थे।

पेपर लीक मामले पर भाजपा को घेरा

पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब हिमाचल में पेपर लीक हुआ था, तब क्या भाजपा के पैरों में बेड़ियां पड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पेपर लीक मामलों में कार्रवाई करते हुए दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा है।

आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग में पहली बार लिखित परीक्षा के अंकों को अंतिम चयन प्रक्रिया में जोड़ने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होगी और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है।

श्वेत पत्र से सामने आएगा पूरा सच

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार श्वेत पत्र लेकर आ रही है। इससे जनता के सामने यह स्पष्ट होगा कि हिमाचल की संपदा को किसने और किस तरह नुकसान पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इस कदम से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने के कारण सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए हंगामा किया जा सकता है।

CWC बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे सुक्खू

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक और दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है और सीडब्ल्यूसी पार्टी का कार्यक्रम तय करेगी।

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद वह दिल्ली जाएंगे और केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मुद्दों को उठाएंगे।

BBMB को लेकर महत्वपूर्ण फैसले की उम्मीद

बीबीएमबी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि फैसला हिमाचल के पक्ष में आता है तो प्रदेश को हर साल करीब 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को सरकार मजबूती से संबंधित मंचों पर उठाती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑन सेल की फितरत से बाज नहीं आ रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार सस्ती जमीनें लेकर हिमुडा को देने और फिर उसे बिल्डर्स को देने की साज़िश एनओसी देने के लिए पंचायतों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला जात्र मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कुलदीप सिंह  पठानिया ने की

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने आज मैहला  में 9 दिवसीय जात्र  मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।   उन्होंने इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के  विजेता प्रतिभागियों को ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के ख‍िलाफ उतरे 25 दल : कहा मिलकर लड़ने का ऐलान, सड़क पर उतरकर बीजेपी की नाक में दम कर देंगे

नई दिल्ली : भाजपा को मात देने के ल‍िए INDIA अलायंस के नेताओं की बहुप्रत‍िक्ष‍ित मीटिंग हुई. 25 दलों के नेता कमर कसकर उतरे. लगा क‍ि कुछ बड़ा फैसला होगा. साथ मिलकर लड़ने का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

225 करोड़ रुपये लागत की 52 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने

नालागढ़ :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान पंजेहड़ा में 225 करोड़ रुपये लागत की 52 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!