हिमाचल में कोरोना से 3 लोगों की मौत : अमेरीकी राष्ट्रपति को भी हुया कोरोना

by

शिमला: 21 जुलाई: हिमाचल में गुरुवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ 597 नए के सामने आए। कोरोना से 2 मौतें मंडी और एक मौत शिमला में हुई है। एक साथ तीन मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढक़र 51 हो गया है। गौरतलब है कि अमरीका के प्रेसीडेंट जो बाइडन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कोरोना महामारी के प्रकोप को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं।
केंद्र सरकार से मिले दिशा-निर्देशों के बाद अब हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी है। इससे पहले प्रदेश में तीन हजार के करीब सैंपल रोजाना लिए जा रहे थे, जो अब बढ़ा कर 4500 कर दिए हैं।
गुरुवार को संक्रमण की जांच के लिए 4614 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 597 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3322 पहुंच गई है। कोरोना के मामले बढऩे से संक्रमण दर 12.93 फीसदी हो गई है।
सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिला में आए हैं। यहां पर 130 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा मंडी में भी 107 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कांगड़ा जिला में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 758 पहुंच गया है, जबकि मंडी और शिमला में 500 से ज्यादा एक्टिव मरीज है। वहीं, चंबा में 380 एक्टिव मरीज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर सौरभ जोशी ने श्रद्धालुओं के साथ की प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 10 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-24 सी स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि शक्ति पीठ में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईजी मधुसूदन शर्मा को दी भावभीनी विदाई : DC हेमराज बैरवा और एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस अधिकारी के रूप में मधुसूदन शर्मा के लंबे सेवाकाल की सराहना की

हमीरपुर 24 नवंबर। इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हिमाचल प्रदेश पुलिस की सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन शर्मा के सम्मान में शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस को मिलने वाली सुविधा रोकने के अंतरिम आदेश पर बोले नेता प्रतिपक्ष : माननीय हाई कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीपीएस को नियमों के विपरीत जाकर नियुक्त करके उन्हें सुविधाएं दी थी। आज माननीय उच्च न्यायालय ने सभी सीपीएस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव विभाग कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य : जयराम

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण राहुल गांधी को फिर लॉन्च करने में जुटी कांग्रेस : जयराम एएम नाथ। शिमला : चुनाव विभाग के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ अभद्रता...
Translate »
error: Content is protected !!