हिमाचल में महंगी हो गई शराब : प्रीमियम ब्रांड्स के इतने बढ़ गए दाम, जानें बाकी की रेट लिस्ट

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में नए वित्त वर्ष 2026-27 के आगाज के साथ ही अंग्रेजी शराब की कीमतों में उछाल आ गया है. कर एवं आबकारी विभाग द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, प्रीमियम ब्रांड्स की बोतलों पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

 

हालांकि, राहत की बात ये है कि रोजाना बिकने वाले रेगुलर ब्रांड्स की कीमतों में बहुत अधिक इजाफा नहीं हुआ है.

विभाग के अनुसार, रेगुलर ब्रांड की शराब की बोतलों पर औसतन 10 से 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है. वहीं, जो लोग प्रीमियम और महंगे ब्रांड्स के शौकीन हैं, उन्हें अब प्रति बोतल 50 से 100 तक अतिरिक्त चुकाने होंगे. सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी बीते साल के बेस प्राइस से 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ की है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

MRP व्यवस्था पर सरकार का रुख

सरकार ने साल 2026-27 के लिए भी MRP (अधिकतम खुदरा मूल्य) की व्यवस्था को ही बरकरार रखा है. साल 2024-25 में सरकार ने पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर MSP (न्यूनतम विक्रय मूल्य) प्रणाली अपनाई थी, लेकिन विवादों और व्यावहारिक दिक्कतों के चलते साल 2025-26 में दोबारा MRP सिस्टम लागू कर दिया गया था. इस साल भी ठेकों की नीलामी इसी आधार पर की गई है ताकि ग्राहकों से मनमानी वसूली न हो सके।

शराब का ब्रांड रेट 2025 रेट 2026
100 पाईपर 1600 1655
वैट 69 1400 1505
ब्लेंडर प्राइड 1015 1040
8 पीएम प्रीमियम ब्लैक 715 730
रॉयल चैलेंज 725 750
ऑल सीजन 725 755
ऑफिसर च्वाइस 535 545
राॅयल स्टैग 750 770

शिकायत के लिए अफसरों के नंबर होंगे अनिवार्य

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. सभी शराब ठेकों पर हर ब्रांड की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा. रेट लिस्ट के पास ही संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए. यदि कोई दुकानदार प्रिंट रेट (MRP) से अधिक पैसे वसूलता है, तो ग्राहक तुरंत दिए गए नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भारी जुर्माने और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कर रही राजनीति ,राजेश धर्माणी बोले-UCC हिमाचल के लिए ठीक नहीं

 रोहित जसवाल।बिलासपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए बोला...
हिमाचल प्रदेश

बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान- एसएचओ

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भव्य साईं संध्या, सूफी सुरों से गूंजा ऊना का श्री रामलीला मैदान*

रोहित भदसाली। ऊना :  समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में शुक्रवार सांय ऊना के श्री रामलीला मैदान में एक भव्य साईं संध्या का...
Translate »
error: Content is protected !!