हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति … निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा। अपनी मर्जी से किसी भी ढाबे में अगर चालक परिचालक बस को रोकते हैं, तो उन पर कार्रवाई होगी।

पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने इस नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही ढाबा मालिकों से आवेदन मांगे जाएंगे। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के रेट निगम प्रबंधन से अप्रूव होंगे। इसकी सूची ढाबे के बाहर लगेगी। इस नीति के तहत ढाबा मालिकों का खाने में क्या क्या मैन्यू रहेगा, इसका जानकारी निगम प्रबंधन की ओर से ली जाएगी। इसके साथ ही ढाबे में शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई, ढाबा कम से कम दो साल पुराना हो, पकवान में किसी भी तरह की शिकायतें न हों, ढाबे के पास गाड़ियों के क्रॉसिंग होने की उचित जगह, बैठने की उचित व्यवस्था हो।

खास ध्यान रखा जाएगा कि सवारियों के साथ बदतमीजी न हो। ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों को सवारियों के साथ अच्छी तरह से पेश आना होगा। शिकायत पाए जाने पर परिवहन निगम ढाबे को सूची से बाहर कर देंगे। उल्लेखनीय है कि कई बार ढाबे में खाने को लेकर सवारियां शिकायत करते हैं। पैसे ज्यादा वसूलने का मामला भी एचआरटीसी के ध्यान में है। एचआरटीसी प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि पहले ढाबा नीति नहीं थी। पथ परिवहन निगम की ओर से जहां बस खड़ी करने के लिए कहा जाता था, उन ढाबों के पास बस रुकती थी। अब इसको लेकर नीति बनाई जा रही है। पथ परिवहन निगम की हालही मैं हुई बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) की बैठक में नीति बनाने को मंजूरी दी गई है। अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रह है। शीघ्र ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजे हथियार बरामद… तीन AK-47 और पिस्तौल जब्त

पठानकोट । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से भेजी गई हथियारों की एक बड़ी खेप को सीमा क्षेत्र में बरामद कर एक संभावित बड़े आतंकी हमले को विफल कर दिया है। शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री व भाषा अध्यापकों के दिव्यांग श्रेणाी में भरे जाने वाले पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को

ऊना, 17 जून – शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काॅउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी : जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने के नारे लगाए

जसवां : विधानसभा जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटला बेहड़ और रक्कड़ में दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में ‘सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी’ के नारे लगाए। भाजपा...
article-image
पंजाब

महिलाओं के साथ किया गया धोखा आप सरकार को पड़ेगा भारी: नीति तलवाड

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार। होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : महिलाओं को आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो 1000/ देने का वादा कर वोट हासिल किए थे, उस...
Translate »
error: Content is protected !!