हिमाचल वक्फ बोर्ड को देना है जवाब : संजौली मस्जिद मामले में अब 19 अप्रैल को सुनवाई होगी

by
शिमला। नगर निगम शिमला के आयुक्त की अदालत में संजौली मस्जिद  मामले की चल रही सुनवाई शनिवार को टल गई। अब सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। अदालत में शनिवार को हिमाचल वक्फ बोर्ड की ओर से जवाब दिया जाना था।  हालांकि शिमला बार काउंसिल के एक अधिवक्ता सदस्य के निधन की वजह से काउंसिल ने एब्सटेन काल किया था, इसके चलते अदालत में अधिवक्ता पेश नहीं हो पाए। लिहाजा सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अप्रैल दी गई।
देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक ने कही ये बात
देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा, कुछ दिन पहले उन्होंने सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन किया था। अब लगता है कि सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि आ गई है। पहले मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन फिर पांच अप्रैल के लिए बढ़ा दी गई। देवभूमि संघर्ष समिति इस पूरे मामले में अंत तक लड़ाई जारी रखेगी।
May be an image of 12 people, table and text
अधिवक्ता के निधन के कारण टली सुनवाई
लंबे समय से संजौली मस्जिद मामले में स्थानीय लोगों की पैरवी कर रहे जगत पाल ने बताया, एक साथी अधिवक्ता चंद्रशेखर शर्मा के निधन के कारण वकीलों ने कोर्ट एब्सटेन किया था। नगर निगम आयुक्त की अदालत को इस पूरे मामले का निपटारा आठ मई तक करना है। इस संबंध में हाई कोर्ट की ओर से आदेश दिए गए हैं। अगर नगर निगम आयुक्त की अदालत में इस मामले को आठ मई तक निपटाया नहीं जाता है तो नौ मई को अवमानना की याचिका दायर की जानी है।
 संजौली मस्जिद का मामला :  शिमला के मतियाणा में युवकों की पिटाई के बाद संजौली मस्जिद विवाद उठा और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। 11 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी ने अवैध बताए जा रहे हिस्से को हटाने की पेशकश की थी। पांच अक्टूबर को नगर निगम आयुक्त की अदालत ने मस्जिद की तीन मंजिलें तोड़ने को स्वीकृति दी।  इसके बाद इस मामले पर आयुक्त और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में काफी समय तक सुनवाई चली। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से भी मुस्लिम समुदाय के पक्ष में निर्णय नहीं आया था।
मुस्लिम पक्ष की निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 30 नवंबर को खारिज कर दी थी। अब निचली दो मंजिलों की वैधता पर नगर निगम आयुक्त की अदालत में मामला चल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू में छूट बढ़ी, अब रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार|

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर भव्य समागम: आनंदपुर साहिब में तैयारियां पूरी

श्री आनंदपुर साहिब : नगर कीर्तन श्रीनगर, गुरदासपुर, फरीदकोट और तलवंडी साबो से शुरू होकर लगभग 1563 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। जब ये जत्थे पवित्र नगरी में प्रवेश करेंगे, तो संगत द्वारा उनका भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा : ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

बैजनाथ, 01 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज...
हिमाचल प्रदेश

दवाई असली है या निकली, QR कोड से चलेगा पता : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया

नालागढ़ : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम पहली जनवरी 2023 से लागू हो गया है। QR कोड...
Translate »
error: Content is protected !!