कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदले, अजय मेहता को सिरमौर और अमन सूद को कांगड़ा की जिम्मेदारी
शिमला। एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य न्यायिक सेवा के 15 जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नई तैनाती की गई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नई तैनाती
- अजय मेहता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) लगाया गया है।
- मदन कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर) को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंडी नियुक्त किया गया है।
- अमन सूद, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंडी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा लगाया गया है।
- नरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू स्थानांतरित किया गया है।
- प्रकाश चंद राणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना लगाया गया है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के भी तबादले
- राजेश चौहान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 को पदोन्नत कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला नियुक्त किया गया है।
- डॉ. अबिरा बासु, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर तैनात किया गया है।
- गौरव महाजन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, शिमला लगाया गया है।
- कांता वर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 ऊना को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, कुल्लू नियुक्त किया गया है।
- अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 मंडी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, सोलन भेजा गया है।
- प्रवीन गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 शिमला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकाघाट लगाया गया है।
- यजुवेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 शिमला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, मंडी नियुक्त किया गया है।
- विवेक खनाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 सोलन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) भेजा गया है।
- अमित मंडयाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 कुल्लू को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, कुल्लू स्थानांतरित किया गया है।
12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के बाद संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए कोई भी न्यायिक अधिकारी 12 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पहले अपना पदभार हस्तांतरित नहीं करेंगे। यानी अधिकारियों को पहले मौजूदा जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी और इसके बाद ही नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा।
ठियोग में हर महीने लगेगा सर्किट कोर्ट
अधिसूचना में ठियोग को लेकर भी महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में एक सप्ताह के लिए ठियोग में सर्किट कोर्ट का संचालन करेंगे।
इस व्यवस्था से ठियोग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक मामलों के लिए शिमला जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।
