हिमाचल – 40 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें : सुक्खू सरकार ने ऑपरेटरों से मांगे आवेदन … जानिए शर्तें

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल :  शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब 40 रूटों पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के 40 रूटों पर अब निजी बसें चलेगी।
इस बात की मंजूरी दी जा चुकी है। एचआरटीसी ने इन रूटों को छोड़ने (सरेंडर) करने का निर्णय लिया है। ऐसे में सरकार इन रूटों को निजी को ऑपरेटरों को देगी ताकि लोगों को यातायात से संबंधित परेशानी न झेलनी पड़े।
परिवहन विभाग ने वीरवार को इन रूटों को निजी क्षेत्रों को देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे है। आवेदनकर्ता 1 फरवरी से 3 मार्च तक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लागइन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इसका आबंटन किया जाएगा। परिवहन निदेशक डीसी नेगी ने बताया कि यह रूट केवल बोनोफाइड हिमाचली को ही दिए जाएंगे। यानी बाहरी राज्य का कोई अन्य व्यक्ति इन रूटों को नहीं ले सकता।
प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार मिले इसके लिए यह शर्त रखी गई है। परिवहन निदेशक ने कहा कि आवेदन करने से पहले आवेदनकर्ता रूट का अच्छे से निरीक्षण कर लें। यदि उनकी कोई शंका है तो वह इसके स्पष्टीकरण के लिए संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में जाकर पूछताछ कर सकते हैं।
होंगी शर्ते : –
रूटों का आबंटन आरटीए यानी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में होगा।
एक से अधिक आवेदन आने पर रूटो का आबंटन लॉटरी (ड्रा आफ लॉटस) से होगा।
हिमाचली बोनोफाइड को रूट दिए जाएंगे।
आवेदनकर्ता का आरटीए की बैठक में स्वयं या अधिकृत व्यक्ति का उपस्थित होना अनिवार्य है।
यदि कोई बैठक में नहीं आता तो लॉटरी में उसका नाम शामिल नहीं होगा।
सभी रूटों को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की स्वीकृति के उपरांत ही जारी किया जाएगा।
किस जिला में कितने रूट
आरटीओ शिमला- 12 रूट,  आरटीओ रामपुर- 03, आरटीओ मंडी- 06,  आरटीओ सोलन- 03, आरटीओ नाहन- 01,  आरटीओ हमीरपुर- 01, आरटीओ बिलासपुर- 07, आरटीओ नालागढ़- 01
आरटीओ धर्मशाला- 05, आरटीओ कुल्लू- 01
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीयर सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद : जानिए बीयर के फायदे और बीयर होती कइने प्रकार की …

 दुनियाभर में बीयर पीने का ट्रेंड पश्चिमी देशों से शुरू हुआ है। जो धीरे-धीरे दुनियाभर में फैल गया है। हालांकि बीयर में अल्कोहल की मात्रा  कम पाई जाती है। वहीं इसे सीमित मात्रा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी आर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे

ऊना- जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने आज बसाल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर, सीजेएम अविनाश चंद्र, सचिव डीएलएसए विवेक खनाल,...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल सदरपुर का 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर ।: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप की छात्रा पलक...
Translate »
error: Content is protected !!