हेरोइन तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अनूपगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by

सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को किया ध्वस्त
पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / श्रीगंगानगर, 1 जुलाई:

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेरोइन तस्कर द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर अवैध पक्के निर्माण को हटाया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में बुधवार सुबह की गई। इस दौरान उप तहसीलदार समेजा शैलेंद्र कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
पुलिस के अनुसार, रंगा सिंह उर्फ रणजीत सिंह निवासी नई बिंजोर ने चक्र 5 एमएसआर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर रखा था। आरोपी के खिलाफ हेरोइन तस्करी में सप्लाई से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज है। अवैध कब्जे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों और कब्जों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता 28 जुलाई से होगी शुरू : पूल प्रतियोगिता अंडर-19 के लिए स्नूकर प्रतिस्पर्धा ओपन

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से किया जाएगा। ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए साल के मौके पर इंटक द्वारा कैलेंडर जारी

लुधियाना, 1 जनवरी: पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) की ओर से नए साल 2026 के अवसर पर प्रधान स्वर्ण सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के...
Translate »
error: Content is protected !!