होटल में युवक को बेसुध छोड़कर भागे दोस्त : चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

by

मंडी :  मंडी शहर के होटल में  कुछ दोस्त रुके बिलासपुर के युवक की मौत हो गई। दोस्त उसे बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि युवकों के साथ मंडी में चिट्टा तस्करी में शामिल रहा राहुल भी था। पुलिस ने राहुल को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। रोहित कश्यप गांव व डाकघर हवाण तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर दोस्त अवनीत व एक अन्य के साथ दो दिन से मंडी के एक होटल में कमरा नंबर 308 में रुका था। यह कमरा अवनीत गुलेरिया गांव डंगार के नाम पर 24 नवंबर से बुक था।

बुधवार देर शाम होटल से 108 एंबुलेंस को फोन किया कि कमरे में युवक बेसुध पड़ा है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा बाहर से बंद था और वेटर खाना लेकर खड़ा था। इस दौरान अवनीत को बाहर भागते हुए देखा गया।

खिड़की पर रखी चाबी से कमरा खोला तो अंदर युवक बेसुध पड़ा था। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस में जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां से उसे नेरचौक ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अवनीत व एक अन्य दोस्त को पकड़ लिया है। शहरी चौकी प्रभारी मदन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने आखिरी दिन की चंडीगढ़ की सैर

मंडी, 28 जनवरी।  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने मंगलबार को तीसरे व आखिरी दिन चंडीगढ़ की सैर की। वे चंडीगढ़ अटारी वाघा बार्डर से देर रात पहुंचे थे। उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज में मनाया वार्षिक समारोह : शिक्षा व खेलकूद में अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम बी बी एन, 21 फरवरी (तारा) :  राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित राय और अर्पित कुमार गर्ग की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
Translate »
error: Content is protected !!