होशियारपुर-ऊना व फगवाड़ा- होशियारपुर नेशनल हाईवे परियोजनाओं से प्रभावित ज़मीन मालिक 30 जून तक जमा करवाएं मुआवजा संबंधी फाइलें : अमनदीप चावला

by

होशियारपुर, 11 जून:  जिला राजस्व अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण) अमनदीप चावला ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए (पैकेज-4) अप टू पंजाब बॉर्डर सहित बाईपास तथा फगवाड़ा-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-344बी के लिए अधिग्रहित भूमि के पात्र ज़मीन मालिकों को मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि एनएच-503ए परियोजना के तहत तहसील होशियारपुर के 22 गांवों अज्जोवाल, ब्रह्मजीत, बसी नौ, डगाना खुर्द, डगाना कलां, सज्जण, हरदोखानपुर, आदमवाल, कक्कों, खाखली, नंदन, बसी गुलाम हुसैन, बसी पुरानी, खड़का, चक्क हरनौली, पटियाड़ी, जहानखेलां, महिलांवाली, बसी मुस्तफा, बजवाड़ा, कोटला गौंसपुर तथा किला बरून की भूमि का अधिग्रहण राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा 3(डी) के तहत किया जा चुका है तथा यह भूमि भारत सरकार के नाम हस्तांतरित हो चुकी है।

इसी प्रकार फगवाड़ा-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-344बी परियोजना के तहत मेहटियाना, खनौड़ा, अहीराणा, तनूली, मरनाइयां कलां, अत्तोवाल, साहरी, काहरी, बसी दौलत खां, मड़ूली ब्राह्मणा, कायमपुर, अटलगढ़, पुरहीरां, ढोलणवाल, शेरगढ़, छावनी कलां, अम्मोवाल, किला बरून, नंगल शहीदां, बिलासपुर तथा बजवाड़ा गांवों की भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है।

अमनदीप चावला ने बताया कि प्रभावित ज़मीन मालिकों को मुआवजा देने के लिए पूर्व में विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे तथा एनएच-344बी परियोजना के लिए विशेष कैंप भी लगाए गए थे। इसके बावजूद कई प्रभावित भूमि मालिकों द्वारा अभी तक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइलें कार्यालय में जमा नहीं करवाई गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मात्र सियासत करने की बजाय, शासन पर ध्यान दें राज्य सरकार: सांसद मनीष तिवारी

गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 23 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुटता ज़रूरी – डॉ. इशांक कुमार

विधायक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में किया शामिल होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम...
article-image
पंजाब

गेहूं के सिकुड़े दाने को लेकर न घबराएं किसान, पंजाब सरकार किसानों के साथ: ब्रम शंकर जिंपा

जिले की 64 मंडियों में की जा रही गेहूं की खरीद, किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत जिले की मंडियों में अब तक खरीदी गई 11585 मीट्रिक टन गेहूं व 4.09 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!