होशियारपुर शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा
शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए नगर निगम होशियारपुर तत्पर: मेयर सुरिंदर कुमार
होशियारपुर, 07 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों व शहरों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर के विकास को लेकर पंजाब सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वे आज नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की हाउस की बैठक में जन हित में अलग-अलग प्रस्ताव पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर नगर निगम की सीमा से लगते गांव बजवाड़ा में करीब 32 करोड़ रुपए की लागत वाले सीवरेज के कार्य में इस गांव के सीवरेज का पानी शहर के बाहरी इलाकों से होते हुए होशियारपुर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में डाला जाएगा, जिसे आज हाउस ने मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जल सप्लाई व सीवरेज विभाग ने नगर निगम को 12 करोड़ 46 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं।
मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर शहर वासियों को 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर वाटर सप्लाई व सीवरेज की पुख्ता सुविधाएं देने के लिए समय-समय पर नगर निगम की ओर से हाउस की बैठक के दौरान प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजे जाते हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत आज हाउस की बैठक में काफी अहम प्रस्ताव पास हुए हैं। बैठक में डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व नगर निगम के अधिकारियों की ओर से हिस्सा लिया गया।
मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां नगर निगम की ओर से शहर वासियों को सुविधाएं दी जा रही है वहीं आस-पास के गांवों को पुख्ता सीवरेज सुविधाएं देने के लिए गांव बजवाड़ा व किला बरुन के सीवरेज के पानी को होशियारपुर के साथ जोड़ते हुए ट्रीटमेंट प्लांट में पानी डालने की मंजूरी आज हाउस की बैठक में दी गई। नगर निगम की ओर से एक अन्य अहम प्रयास करते हुए आपदा के समय राहत मुहैया करवाने के लिए गौतम नगर में स्थित कम्यूनिटी सैंटर के ग्रांउड फ्लोर को रैनोवेट करने व पहली मंजिल को बनाने के लिए 1,27,94,810 रुपए का अनुमान पास किया गया। शहीद राजगुरु मार्किट के नजदीक बस स्टैंड में बनाए गए शौचालय के रैनोवेशन व मैंटीनेंस करने का अनुमान 1.76 लाख रुपए पास किया गया, जिससे बस स्टैंड होशियारपुर में आम जनता को काफी सुविधा होगा।
मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि शहर के अंदर वाटर सप्लाई व सीवरेज की लाइने बिछाने के लिए मोहल्ला सुंदर नगर, मोहल्ला महाराजा रंजीत सिंह नगर, मोहल्ला टिब्बा साहिब, नजदीप बब्बू होटल वाली गली के लिए 2.83 लाख रुपए का अनुमान पास किया गया। इसके अलावा जिन इलाकों में बिल्कुल भी पानी व सीवरेज की लाइनें नहीं डाली गई हैं, वहां यह लाइने डालने के लिए कुल 11.42 करोड़ रुपए का अनुमान पास किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PAU-KVK Langroya doing seed sale

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 :In a farmer-friendly move, PAU-Krishi Vigyan Kendra, Langroya has launched a pro-active seed sale drive for paddy and other kharif season crops. Instead of waiting for farmers to visit, the KVK...
article-image
पंजाब

आरपीएस संधू की ओर से अमृतसर के डीसी पी (जांच ) का पदभार संभाला

अमृतसर/दलजीत अजनोहा :  अमृतसर में बतौर डी सी पी (जांच) के पद पर आर पी एस संधू की ओर से अपना पदभार संभाला,इस अवसर पर पहले उन्हें पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड...
article-image
पंजाब

हमलावरों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग : फतेहगढ़ साहिब में किसान के घर पर हमला

फतेहगढ़ साहिब (खमाणो)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के जटाना ऊंचा गांव में वीरवार सुबह करीब साढ़े सात एक ग्रामीण के घर पर बाइक पर आए तीन हमलावरों ने अंधाधुंध पांच राउंड फायर किए और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव हारने के बाद अगर सीएम ना दे इस्तीफा तो क्या होगा… पढ़िए

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका दिया है. भाजपा ने 207 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से...
Translate »
error: Content is protected !!