अकाली दल पुनर्सुरजीत में फिर पड़ी फूट : प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने छोड़ी पार्टी

by

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अकाली राजनीति में एक और घटनाक्रम सामने आया है। वरिष्ठ अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अकाली दल पुनर्सुरजीत से इस्तीफा दे दिया है। पंथक एकता के उद्देश्य से गठित पार्टी में अब वैचारिक मतभेद उभरकर सामने आए हैं। चंदूमाजरा ने अपने फैसले के पीछे पंथक एकता के मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाने को मुख्य वजह बताया है।

मीडिया से बातचीत में प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पंजाब और पंथ के हितों की रक्षा के लिए सभी पंथक और पंजाब समर्थक ताकतों का एकजुट होना बेहद जरूरी है। अकाली दल के अलग-अलग धड़ों में बंटे रहने से पंथक ताकतें कमजोर हो रही हैं और इसका लाभ पंथ विरोधी ताकतों को मिल रहा है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह से विचारों में नहीं बनी सहमति

चंदूमाजरा ने कहा कि वह लंबे समय से अकाली दल के सभी धड़ों को एक मंच पर लाने की वकालत करते रहे हैं, ताकि पंजाब और पंथक हितों की मजबूती से पैरवी की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंथक एकता के मुद्दे पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ उनके विचारों में सहमति नहीं बन पाई। इसी वैचारिक मतभेद के चलते उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा समय में अकाली राजनीति को मजबूत करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना समय की जरूरत है। चंदूमाजरा के इस्तीफे से अकाली दल पुनर्सुरजीत के भीतर की स्थिति और पंजाब में अकाली दल के विभिन्न धड़ों को एक मंच पर लाने की कोशिशों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मु2ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू...
article-image
पंजाब

पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशे और हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का वार्षिक समारोह रहा यादगार : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल

गढ़शंकर। : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में स्कूल प्रिंसिपल सीमा रानी की अगुआई में स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण...
Translate »
error: Content is protected !!