अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।May be an image of one or more people and beard
इस अवसर पर तोरुल एस. रवीश ने कहा कि कुल्लू जिले में उनका लगभग दो वर्ष का कार्यकाल अत्यंत सुखद, रचनात्मक एवं स्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सका। उन्होंने जिलेवासियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।May be an image of studying and table
उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुल्लू जिला प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, बागवानी एवं पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।May be an image of studying and text
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तोरुल एस. रवीश के कार्यकाल की सराहना की तथा अनुराग चंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, सुरभि नेगी सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी औरते में कूट- कूट कर भरी होती है जवानी – 60 की उम्र में भी चेहरे से टपकता है नूर….जानें इसके पीछे का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की औरते अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती है. वहीं पाकिस्तान की औरते 60 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। .अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी मामले में हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार : हिमाचल सरकार की याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश में दखल देने से इनकार किया। हाईकोर्ट ने पुलिस को एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य के कुछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन विधायक ने क्षेत्र की जनता को दिया तोहफा : काला अंब उप तहसील, 5 पटवार सर्कल व माजरा CHC को डिनोटिफाई कर पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा

काला अंब : हिमाचल के काला अंब उप तहसील, 5 पटवार सर्कल व माजरा सीचसी को डिनोटिफाई कर प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार व नव निर्वाचित नाहन विधायक ने क्षेत्र की जनता को तोहफा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
Translate »
error: Content is protected !!