अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना : नरेंद्र ठाकुर भाजपा में हुए शामिल- पंजाब में भी भाजपा बढ़िया प्रदर्शन करेगी : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ : बिलासपुर, 7 अप्रैल : केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात श्री नैना देवी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की व आशीर्वाद प्राप्त किया l  उन्होंने हवन कुंड में आहुतियां भी डाली और कन्या पूजन किया l  इस मौके पर उनके साथ भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा भी थे l इसके बाद आम आदमी पार्टी के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नरेंद्र ठाकुर भाजपा में शामिल हो गए l  विधायक रणधीर शर्मा और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने पटका पहनकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया l   नरेंद्र ठाकुर के समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए l  इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में सभी चारों सीटें जीतेगी l

उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में भी भाजपा बढ़िया प्रदर्शन करने वाली है, क्योंकि वहां आम आदमी पार्टी से नेेेताओंं का पलायन लगातार जारी है l  ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, उससे निश्चित तौर पर पंजाब में भी भाजपा इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी l   मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि इस दौरान हर गरीब, हर किसान को फायदा हुआ है और वे फिर से देश में कमल का फूल खिलाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे तीसरी बार देश की बागडोर सैंपेंगेl

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर से अपनी समस्याओं को लेकर मिला चताड़ा का प्रतिनिधिमंडल

ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर से आज ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने थानाकलां में विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुलाकात की। इस पर मंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

शिमला : हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहन रीता देवी ने दी मुखाग्नि: चाइना बार्डर पर शहीद हुए रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

धर्मशाला, 04 जनवरी :  अरूणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में चाईना बार्डर पर पेट्रोलियम के दौरान शहीद हुए जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित...
Translate »
error: Content is protected !!