अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

by
15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान
रोहित जसवाल।  ऊना,9 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री कुलदीप कुमार धीमान ने की। बैठक के दौरान आयोग के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा करके कुल 17 मामलों पर सुनवाई की गई।
इस दौरान कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी विस्तृत समीक्षा की गई है। जिन मामलों का संबंध विभिन्न विभागों से है, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
साथ ही श्री धीमन ने बताया कि आगामी 15 मार्च को थानाकलां स्थित अंबेडकर भवन हॉल में एक विशाल जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राजमहे तथा (एनसीडीएचआर) की कार्यकारी समन्वयक निधि ने भी आयोग के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने दलित समुदाय के साथ हो रही विभिन्न चुनौतियों और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आयोग को अवगत करवाया। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, शालिनी, सदस्य सचिव वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दावेदारों के नाम टॉप पर …कौन लेगा जेपी नड्डा की जगह? कब तक होगा भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से टलता आ रहा है, लेकिन अब खबर है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।  हालांकि पार्टी की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सुंदरनगर में बीबीएमबी ड्रेजर कॉम्प्लेक्स का दौरा किया : जल निकासी एवं गाद प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

एएम नाथ।  सुंदरनगर : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के ड्रेजर कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल को प्रबंधन बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला : महिला से चिट्टे के आदी युवक ने किया रेप, जबरन करवाया अबॉर्शन

एएम नाथ। कांगड़ा : . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडिया के तहत एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl महिला ने...
Translate »
error: Content is protected !!