अपने घोषणा पत्र में अमेरिका की नदियों के फोटोज लगा कांग्रेस ने ज़ाहिर कर दिया कि वह कितनी गंभीर : हिमाचल के विधान सभा के घोषणा पत्र की तरह झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र ; जयराम  ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र सिर्फ झूठ का एक पुलिंदा है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 गारंटियां देने के साथ साथ एक घोषणा पत्र भी जारी किया गया था। इस घोषणापत्र में कांग्रेस द्वारा बड़ी बड़ी बातें की गईथी। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जब हिमाचलप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर ही अपने पार्टी के द्वारा दी गई गारंटियों से साफ़ मुकर गए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने एक बार भी घोषणा पत्र को पलट कर नहीं देखा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पार्टी के विधायक रहे नेताओं का साथ छोड़ जाने से पूरी तरह से हताश हो गए हैं और वह हताशा में इधर उधर की बातेंकर रहे हैं। उन्हें कुछ भी कहने से पहले ध्यान रखना चाहिए कि वह अभी भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। किसी भी सम्माननीय व्यक्ति के ऊपर टिप्पणी करने और अनर्गल आरोप नहीं लगाने चाहिए क्योंकि ऐसे आरोप ज़्यादा देर तक टिक नहीं सकते ऐसे में उनकी स्वयं की प्रतिष्ठा ही धूमिल होती है। उनके द्वारा किये गये अपमान के कारण ही इक चुने हुए जन प्रतिनिधियों को अपनी पार्टी छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस ही गंभीर नहीं है। किसी पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का ब्लू प्रिंट भी होता है। लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्यूयॉर्क की नदी की तस्वीरें लगाई हैं। हिमाचल प्रदेश के घोषणापत्र की तरह लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग को ठगने की कोशिश की गई है। इस बार भी देश के लोग कांग्रेस के इस झांसे में नहीं आएंगे। हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों की तरह देशवासी कांग्रेस को पूरी तरह नकार देंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन यह सरकार भर्तियां रोक कर बैठी हुई है। नौकरियां देने वाले कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी भर्तियों को कैंसिल कर दिया जाए। कांग्रेस सरकार की यह असलियत हैं। एक लाख नौकरी का वादा करके एक भी नौकरी न देना यह बताता है कि सरकार न प्रदेश के विकास  लिए गंभीर हैं न युवाओं के भविष्य के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यवस्था का बुरा हाल है। इस सरकार से हर कोई दुखी है और सरकार का नारा है दुःख की सरकार।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें: राहुल कुमार

आपदा राहत के मामलों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण करें जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उतराला सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता बजट से होगा वित्तपोषण : डॉ. जनक राज 

सीएम ने जनजातीय सलाहकार परिषद् की बैठक में होली-उतराला सड़क के निर्माण की माँग पर अधिकारियों को दिए निर्देश कहा, चंबा जिले के होली और कांगड़ा जिले के उतराला को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया : ट्रामा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। ...
Translate »
error: Content is protected !!