अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत तीसा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम- एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल ने की अध्यक्षता

by

चंबा 5 दिसंबर : एसडीएम चुराह जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय तीसा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता और मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न कुरीतियों का समाज से उन्मूलन करने के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी जागरूकता अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इशिता व सुनीता और सिविल हॉस्पिटल तीसा से डाॅ. कनिका व डॉ. अजय ने मासिक धर्म से संबंधित जानकारी सांझा की। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के साफ-सफाई व स्वच्छता संबन्धी जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार रखें।
इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय तीसा अमरजीत, खंड विकास कार्यालय के निरीक्षक टेकचंद गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा वर्कर व रिबन क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने स्वास्थ्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां से जिला मंडी, कांगड़ा एवं सोलन के लिए ‘केयर ऑन व्हील’ पहल के तहत लोगों को स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश : सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने का उद्देश्य

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह...
हिमाचल प्रदेश

ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा

ऊना, 7 जून – मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शुक्रवार, 9 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!