अपराध मुक्त बनेगा पंजाब….गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा : IG नीलांबरी जगदले

by

मोगा :  प अपराध मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत शनिवार को फरीदकोट रेंज में ‘ऑपरेशन प्रहार 3.0’ का शुभारंभ किया गया। इसकी जानकारी फरीदकोट रेंज की इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) नीलांबरी जगदले ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

आईजी निलांबरी जगदले ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व तथा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (आईपीएस) के निदेर्शों के अनुसार प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 4 जुलाई को फरीदकोट रेंज में ऑपरेशन प्रहार 3.0 की शुरुआत की गई है।

इससे पहले ऑपरेशन प्रहार 1.0 (20 से 22 जनवरी 2026) तथा ऑपरेशन प्रहार 2.0 (9 से 11 फरवरी 2026) चलाए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि आपरेशन का मुख्य उद्देश्य गैंगस्टरों एवं संगठित अपराधी गिरोहों की पहचान कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करना, नशा तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना, भगोड़े एवं विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करना तथा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम जनता को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

आईजी ने बताया कि आपरेशन प्रहार 3.0 के तहत फरीदकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों, गैंगस्टरों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कानून का उल्लंघन करने वाले अथवा अपराधियों की किसी भी प्रकार से सहायता करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आई.जी निलांबरी जगदले ने बताया कि आपरेशन प्रहार 3.0 के तहत मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान दोपहर 2 बजे तक की गिरफ्तारियों, बरामदगी, दर्ज मुकदमों एवं अन्य उपलब्धियों के विस्तृत आंकड़े मीडिया के साथ साझा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपरेशन प्रहार 3.0 की समाप्ति के बाद इसकी संपूर्ण उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी।

उन्हीनों ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व तथा डी.जी.पी गौरव यादव के निदेशों अनुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 3.0 के तहत मोगा पुलिस ने शनिवार को बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

अभियान की निगरानी आई.जी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले (आई.पी.एस) ने की। इस मौके पर आईजी नीलांबरी जगदले ने कहा कि पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 345 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले के 171 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने भटेड वासा में सामुदायिक संवाद कार्यक्रम में की शिरकत : पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

87 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा अधीक्षण अभियंता आवासीय भवन : कमलेश ठाकुर राकेश शर्मा : देहरा , 8 अप्रैल : देहरा वन मंडल के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत भटेड...
पंजाब

लोगों की सेहत की रक्षा करने वाले सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए लगाई गई सेनेटाइजर मशीनें खाली

गढ़शंकर – एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और इससे लोगों को बचाने के लिए रात का कर्फ्यू राज्य में...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश : 12 गांवों की पंचायतों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याओं की ली जानकारी

डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने “जनसभा” कार्यक्रम तहत लोगों की समस्याएं जानीं गढ़शंकर, 1 फरवरी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालेवल लल्लियां में क्षेत्रीय विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
पंजाब

पति ने घोटा पत्नी का गला, हत्या : शख्स ने वीडियो बनाकर किया गुनाह कबूल

माछीवाड़ा :  माछीवाड़ा के नजदीकी गांव मंड सुखेवाला में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह, जो कंबाइन चलाने...
Translate »
error: Content is protected !!