अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

by
अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बाहरी राज्यों से आकर अपराधी यहां बेखौफ होकर गंभीर अपराध को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। राज्य के बॉर्डर जिला में तो ये स्थिति चिंताजनक है ही लेकिन अब राज्य के अंदर देहात में भी खूंखार अपराधी दस्तक दे रहे हैं। ये बहुत चिंता का विषय है कि कई जगह रेकी करके भी अपराधी गए और फिर एक गिरोह के लोग आकर न केवल लूटपाट की बारदात को अंजाम दे रहे हैं बल्कि हथियारों की नोक पर डकैती तक कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं से जाहिर है कि राज्य की पुलिस अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है और सरकार के मुखिया की प्राथमिकता शायद अब दिल्ली हाईकमान के पास हर हफ्ते हाजरी भरने तक ही सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि ऊना, बिलासपुर, नूरपुर, बद्दी-नालागढ़ और सिरमौर के कई इलाकों में तो पहले ही बहुत बुरा हाल हो चुका है लेकिन अब कुल्लू-मनाली, मंडी-सुंदरनगर, कांगड़ा, हमीरपुर तक रोज ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। जहां बाहरी राज्यों से अपराधी बेखौफ पहुंच रहे हैं और कई तरह की घटनाओं को अंजाम देकर राज्य की सीमा से बाहर भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों में ऐसी घटनाओं के बाद असुरक्षा और अविश्वास का माहौल बना हुआ है। पुलिस की ढीली और लचर कार्यप्रणाली से लोगों में भय और आतंक का माहौल व्यापत है। व्यापारियों में भी एक असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है कि यहां जगह-जगह सीसीटीवी और कंट्रोल रूम होने के बाबजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से व्यापारी हमसे मिले भी हैं और लोगों ने अपनी व्यथा भी सुनाई है लेकिन सरकार सोई हुई है। उन्होंने हैरानी जताई कि मंडी जैसे शांत शहर में भी संदिग्ध लोगों की तादात बढ़ रही है और यहां आम शहरियों को बाहर से आए प्रवासी डरा धमका कर मारपीट करने तक उतारू हो गए।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत चिंताजनक हैं। लोगों का कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि पुलिस अपना काम सही नहीं कर रही है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को तत्काल बाहरी राज्यों से आए लोगों का पंजीकरण करवाना चाहिये और जो गैर कानूनी ढंग से और बिना सत्यापन के वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं उनके खिलाफ़ सख्त कारवाई करनी चाहिये। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि किरायेदारों का तत्परता से सत्यापन करवाए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि बड़ी संख्या में पयर्टक स्थलों के आसपास भी संदिग्ध लोग घूम रहे हैं और स्थानीय लोगों को इससे दिक्कतें आ रही हैं। सरकार ने पिछले दिनों खुली छूट देकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एक तरह से खुला निमंत्रण दे दिया है कि यहां कोई आपको पूछने वाला नहीं है। जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि आये दिन प्रमुख पर्यटन स्थलों में ऐसी गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने वालों को देखा गया है जो शांत प्रदेश की संस्कृति के खिलाफ है। सरकार को अपराध नियंत्रण के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने होंगे वरना परिणाम ये होगा कि दूसरे राज्यों की तरह यहां भी अपराधी बड़े बड़े कांड करके हमारे प्रदेश की संस्कृति को प्रदूषित कर देंगे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई दी और कुछ बच्चों को मिलकर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत, समर्पण और धैर्य ने आज आपको इस मुकाम तक पहुँचाया है। यह सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है। जो विद्यार्थी अपेक्षित सफलता नहीं पा सके, वे निराश न हों, यह अंत नहीं, एक नई शुरुआत है। मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने गृह क्षेत्र सराज के दौरे पर थुनाग और जंजैहली में बैठकें की और चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्लास्टिक प्रतिबंध उल्लंघन पर इंदौरा में बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक पॉलीथीन जब्त*

एएम नाथ।  इंदौरा, 17 जून :  राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज इंदौरा बाजार में एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एक संयुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान खान को फिर आया धमकी भरा मैसेज :.नहीं मिले तो जान से मार दूंगा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. बीते मंगलवार (29 अकटूबर) को ट्रैफिक कंट्रोल को एक मैसेज आया जिसमें, अज्ञात शख्स ने सलमान खान का जिक्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान संगठनों की एकता के लिए हुई बैठक रही बेनतीजा , अब 18 जनवरी को होगी बैठक

संगरूर, 13 जनवरी :   संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और शंभू और खनौरी सीमा पर दो मंचों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर आज पातड़ा के गुरुद्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने सुनाई फांसी की सजा : हत्यारोपी फूट-फूटकर रोने लगी और बोली जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो, मेरे भी दो बच्चे हैं – ढाई साल की बच्ची दिलरोज की निर्मम हत्या के मामले में परिवार को मिला 3 साल बाद इन्साफ

लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला...
Translate »
error: Content is protected !!