अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस ऑपरेशन का पांचवां दिन : पुलिस अभी भी खाली हाथ, राजस्थान सीमा पर चोकसी , माता से पूछताछ की तो अमृतपाल सिंह की पत्नी से भी सवाल जवाब

by

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस का ऑपरेशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है। लेकिन पुलिस अभी भी खाली हाथ है। उधर राजस्थान सीमा के रास्ते से अमृतलाल सिंह के भागने की आशंका के चलते राजस्थान सीमा पर चोकसी बढा दी है। इसके इलावा पुलिस ने अमृतपाल सिंह की माता से पूछताछ की तो अमृतपाल सिंह की पत्नी से भी सवाल जवाब किए गए। जिस मोटरसाइकिल से अमृतपाल सिंह भागा था वह जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में मिली।
अमृतपाल सिंह की मां से करीब एक घंटे पूछताछ :
पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि पूछताछ किस मामले को लेकर की गई है। इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर (एनआरआई ) से भी सवाल-जवाब किए। पत्नी भी बब्बर खालसा की मेंबर, फंड जुटाती है वह बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने भास्कर को बताया कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी।
पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल सिंह भेष बदलकर राजस्थान सीमा के रास्ते से
राजस्थान सीमा पर पंजाब पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल सिंह भेष बदलकर किसी भी रास्ते से जा सकता है। इसी के चलते राजस्थान के साथ लगती गुमजाल सीमा पर पुलिस टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं। थाना खुईयां सरवर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर गुमजाल नाके पर दिन-रात वाहनों की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही लोगों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
वहीं गांवों के लिंक रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, बाइक या अन्य वाहन दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसी प्रकार से हनुमानगढ़ रोड पर राजपुरा बैरियर पर भी थाना बहाववाला पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है।
अबोहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ व डीएसपी बल्लूआना आजाद दविंद्र सिंह का कहना है कि वे स्वयं समय-समय पर अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगे नाकों की जांच पड़ताल करते हैं, ताकि किसी प्रकार की कोताही न हो सके। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू का कहना है कि पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर कड़ी नाकाबंदी करने के साथ ही शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और किसी भी असामाजिक तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गल चुकी 5 दिन पुरानी लाश -शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा : युवती के मां-बाप के इंतजार में परिजन

एएम नाथ।  सिरमौर :  पांवटा में यमुना नदी में डूबी युवती के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया था। लेकिन पुलिस ने...
article-image
पंजाब

केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, दुकानदार और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम ने गांवों में की बैठके

गढ़शंकर : सीपीआईएम के आह्वान पर 1 से 7 सितंबर तक केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, दुकानदार और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव बीहड़ां, बीनेवाल, महिंदवानी में मजदूरों, किसानों और...
article-image
पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी: जिला चुनाव अधिकारी ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि 19 सितंबर को पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन संबंधी आयोजित बैठक में जिन प्रस्तावों पर विचार किया गया था, उन प्रस्तावों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!