अमृतसर में G20 शिखर सम्मेलन : पंजाब सरकार इसकी तैयारियों में जुट गई

by

चंडीगढ़ । मार्च 2023 में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। सीएम भगवंत मान अगस्त महीने में केंद्रीय विदेश मंत्री से मिले थे और G20 शिखर सम्मेलन की कुछ बैठकों को अमृतसर में करवाने का अनुरोध किया था। जिसे अब मान लिया गया है। राज्य सरकार ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और बताया कि पंजाब सरकार इसकी तैयारियों में जुट गई है।
सीएम भगवंत मान ने G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए सोमवार को सीनियर अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। जिसमें मार्च 2023 G20 शिखर सम्मेलन के लिए जरूरी इंस्ट्रक्शंस जारी की गई। सीएम मान ने कैबिनेट सब-कमेटी गठित करने की भी बात कही है ताकि सम्मेलन के लिए जरूरी सभी काम समय पर पूरे हो सके।
G20 शिखर सम्मेलन के अमृतसर में होने से फायदा सीधे तौर पर शहर को भी होने वाला है। शहर को प्रदूषण मुक्त करने से लेकर साफ सुथरा रखने के लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही करोड़ों रुपए अमृतसर के लिए जारी किए जाएंगे, जिससे शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना का उपहार

होशियारपुर : बैठक से ठहाकों की आवाज आ रही थी,” भाई साहब नेहा ने जो शलगम का अचार बनाया। उंगलियां ही चाटते रह गए हम तो आज,”। नेहा के सास शीला ने कहा,” हमारा...
article-image
पंजाब

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 तक दिए 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जेः निकास कुमार

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार की अध्यक्षता में जिले की लीड बैंक पंजाब नैशनल...
article-image
पंजाब

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक कल्याण सहित 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उठाए गए कदमों का किया उल्लेख

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बता दें कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण दिया। अपने अभिभाषण में गवर्नर ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!