अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

by
एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग जमा रहे थे। तभी कुछ युवा सैलानी अचानक कपड़े उतारकर नाचने लगे।
              इसका वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने शूट किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।  इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना हो रही है।  लोग मुख्यमंत्री के उस बयान की आलोचना कर रहे हैं, जिसमें झूमने वालों को होटल तक छोड़ने की बात कही गई थी. भारतीय जनता पार्टी भी सरकार की ओर से मिली कथित छूट को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
बीजेपी ने खड़े किए सवाल :  हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में हालात बेहद गंभीर है।  कोई दिसंबर महीने में यहां आकर सिर पर शराब की बोतल लेकर नाच रहा है. तो कोई नग्न अवस्था में रिज पर डांस कर रहा है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह कहते हैं कि कोई हुड़दंग करे, तो उसे होटल पर छोड़कर आएं. बिंदल ने कहा कि इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की छवि देश भर में खराब हो रही है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काम अब सिर्फ अपने बयानों से पलटना रह गया है।
शराबियों’ पर फिर मेहरबान : 24 दिसंबर को शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत के दौरान शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था- “हिमाचल प्रदेश अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. कोई भी अगर झूम जाए, तो उसे झूमने नहीं देना है. यह नहीं कि उसे हवालात में बंद कर देना है।
शिमला विंटर कार्निवाल पर्यटकों के आतिथ्य के लिए तैयार है।  मैंने पुलिस वालों को भी निर्देश दिए हैं कि जो परिवार के साथ भी झूमने वाले आ जाते हैं।  उन्हें भी प्यार से होटल तक छोड़ना है. भारत और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति अतिथि देवो भव: वाली है. आपसी मेल मिलाप और भाईचारे के साथ इस विंटर कार्निवाल का आनंद उठाना है”।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर देर रात फायरिंग, गंभीर घायल

गढ़शंकर l गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश...
article-image
पंजाब

कोलकाता में तैनात महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के विरोध में गढ़शंकर प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में मचा भूचाल : जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आप की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज एएम नाथ। जालंधर लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआईबी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम: डीसी

एडीजी पीआईबी चंडीगढ़ राजेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में कार्यशाला में हुए शामिल ऊना 15 मार्च: जिला ऊना के मीडियाकर्मियों के लिए प्रैस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सौजन्य से आज ऊना में एक...
Translate »
error: Content is protected !!