अवैध माइनिंग की गहराई से जांच के लिए एडवोकेट जोहर को हाईकोर्ट ने कमीशन किया नियुक्त : 10 साल में दर्ज अवैध माइनिंग के केसों का ब्योरा मांगा

by

रोपड़ : जिला रोपड़ में हो रही अवैध माइनिंग के मामले पर अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त हो गया है। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए 10 साल में दर्ज अवैध माइनिंग के केसों का ब्योरा मांगा है। हाईकोर्ट ने एक मामले की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला लिया है।
अवैध माइनिंग की गहराई से जांच के लिए एडवोकेट वेणु गोपाल जोहर को कोर्ट कमीशन नियुक्त किया है। वहीं, उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश भी सरकार को दिए हैं।
रोपड़ के कुलवीर सिंह ने अवैध माइनिंग के मामले में दर्ज FIR में जमानत देने की हाईकोर्ट से अपील की थी। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने उसकी जमानत का विरोध किया। सरकार ने कहा कि इलाके में अवैध माइनिंग के ने मामले तेजी से बढ़े हैं। इस वजह से याची को जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
गत एक साल में अवैध माइनिंग के 118 केस दर्ज किए हैं। इस स्थिति पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि अवैध माइनिंग को रोकना बेहद जरूरी है। कोर्ट कमिश्नर की फीस सरकार चुकाएगी अब अवैध माइनिंग की जमीनी स्तर पर जांच के लिए एडवोकेट वेणु गोपाल जोहर रोपड़ का दौरा करेंगे। वह सारी स्थिति का आकलन करेंगे। उनकी तरफ से 14 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को दी जाएगी। वहीं, पंजाब सरकार कोर्ट कमिश्नर के दौरे के दौरान उन्हें पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाने और फीस के रूप में एक लाख रुपए देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा...
पंजाब

नामांकन पत्र वापसी के बाद बारह प्रत्याशी गढ़शंकर विधनसभा हलके से अव मैदान में

गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर में आज रमजान मुहम्मद दुारा नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद अव बारह प्रत्याशी मैदान में रह गए्र है। जिन्में भाजपा की प्रत्याशी निमिषा मेहता, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट ने 3600 टीचर की भर्ती और 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी : बैल गाड़ी दौड़ के लिए आएगा प्रस्ताव

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी गई है। इनमें सीजीसी यूनिवर्सिटी झंजेड़ी और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी होशियारपुर शामिल हैं। जल्दी ही दोनों यूनिवर्सिटी अस्तित्व में आएंगी। वहीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही : JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके

नई दिल्ली  : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 दिसंबर तक देश में JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके...
Translate »
error: Content is protected !!