आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के 10 व सहायिकाओं के 17 पद : धुंदला रूपेश कुमार

by

ऊना, 2 नवम्बर – बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केंद्र तनोह, त्यासर, अघलौर, सकौण, तही, पिपलू, सरोह, भलौण, बलदोह, पंजोडा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के रिक्त पड़े 10 पद और आंगनवबाडी केन्द्र डोलू, अलसाहन, चपलाह, जोल, टकोली-2, टकोली-1, छपरोह, सन्हाल, धरैत डैम, तनोह, चौकी-1, बडूहा-1, त्यार-1, हटली केसरू, बग्गी, कोटला व दनोह में आंगनबाडी सहायिकाओं के 17 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक व पात्र महिलाएं 25 नवम्बर सायं 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।
योग्यता एंव मापदण्ड :
उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अर्न्तगत आता हो। आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका हेतु न्युनतम शैक्षणिक योग्यता 10$2 पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 25 नवम्बर, 2023 तक 18 से 35 बर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा े परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार रूपये से अधिक न हो, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर उपरोक्त वर्णित प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्रों, सलाहकारों और सीपीएस पर लुटाए करोड़ों, आम लोगों के लिए भगवान भरोसे सरकार : जयराम ठाकुर 

प्रदेश की बजाय मित्र सलाहकार और सीपीएस है सरकार की प्राथमिकता झूठ बोल रहे सीएम, कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री कह रहे हैं मांगा जा रहा है मंदिरों से पैसा एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण : कर्नल पुष्विंदर कौर

नाहन, 12 फरवरी। भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन पर जागरुकता के लिए बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों ने लगाई दौड़ : डीडीएमए ने ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत आयोजित की प्रतियोगिताएं

एएम नाथ। हमीरपुर 14 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर ने मंगलवार सुबह चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक...
Translate »
error: Content is protected !!