आईटीआई ऊना में रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर आयोजित

by

ऊना 14 मार्च: रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में एक दिवसीय रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बारे जन-जन को विभिन्न नियमों के साथ-साथ सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में जागरूक करना है, ताकि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि प्रत्येक 3 से 4 मिनट में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो रही है, जो एक चिंता का विषय है। दुर्घटनाओं का शिकार होने वाले परिवारों की पीड़ा व सामाजिक नुकसान का अंदाजा लगाना बहुत कठिन है। इससे देश का पैसा और समाज का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं।
उन्होंने कहा कि माता-पिता को भी जागरूक होना पड़ेगा ताकि नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने न दें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने अपील की कि मालवाहक वाहनों का प्रयोग यात्रियों को ढोने के लिए न करें, क्योंकि इससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका रहती है।
आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से न घबरायें बल्कि खुद को गुड समेरिटन के रूप में साबित करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस व अस्पताल द्वारा किसी प्रकार की परेशान नहीं किया जाएगा।
आरटीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट का प्रयोग करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, शराब पीकर या नशे में वाहन न चलाएं, संगीतमय उपकरणों का वाहनों में प्रयोग न करें और न ही किसी को करने दें, क्षमता से अधिक सवारियां या सामान की ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहनों पर ट्रिप्पल राइडिंग न करें व हेल्मेट का प्रयोग करें। उन्होंने ने बताया कि गाड़ी चलाते समय सभी प्रकार के दस्तावेज होना अनिवार्य है तथा वाहन चालक हमेशा वैध लाइसेंस धारक होना चाहिए।
इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों, अनुदेशक सहित विद्यार्थी उपिस्थत रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या ब्वॉयफ्रेंड पुलिस कॉन्सटेबल ने पहले निशा सोनी को मारा और फिर भाखड़ा नहर में फेंका?…..निशा की हत्या पर उठ रहे सवाल

मोहाली/ जोगिंदरनगर :  हिमाचल प्रदेश की युवती निशा सोनी हत्याकांड में बड़े खुलासे और दावे किए जा रहे हैं. परिजनों ने हत्याकांड के आरोपी पर बड़े आरोप लगाए हैं और ऐसे में सवाल उठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला प्रशिक्षुओ के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन

ऊना, 9 सितंबर: पशु पालन विभाग ऊना द्वारा महिला प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन आज उप निदेशक पशु पालन विभाग ऊना के सभागार में हुआ। यह जानकारी देते हुए उप...
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 20 जून तक ऊना-संतोषगढ़ मार्ग वाहनों की आवाजाही हेतू बंद रहेगा

ऊना: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे ने ऐलान किया : पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार, कोई आए तो ठीक, ना आए तो ठीक

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि अगर गठबंधन सहयोगी उनकी लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने...
Translate »
error: Content is protected !!