आईटी पार्क चैतडू का औचक मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया निरीक्षण : एक वर्ष में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ : कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के चैतड़ू में लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से दो एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन आईटी पार्क का औचक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 100 कंपनियों ने इस पार्क में अपने कार्यालय स्थापित करने में रुचि दिखाई है तथा कंपनियों को प्लग एंड प्ले आधार पर काम करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क के निर्माण से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कांगड़ा जिला को आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रही है, ताकि राज्य के विकास को गति मिल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा वर्ष 2024 तक आईटी पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन कांगड़ा को यहां सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने को कहा, ताकि यहां आने वाली कंपनियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री को निर्माणधीन आईटी पार्क के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक केवल सिंह पठानिया, निदेशक डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस मुकेश रेप्सवाल, उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं : सरकार की ओर से पूरे मामले में मध्यस्थता की भूमिका भी किसी काम नहीं आई

शिमला : दो महीने से चल रहा सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं है। इससे यह संवेदनशील मामला प्रदेश में संकट के रूप में खड़ा हो गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधे-राधे क्यों बोल रहे हो?’ सीएम सुक्खू के सवाल पर हिमाचल में सियासी बवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ बातचीत का एक छोटा सा सवाल अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेला सिद्ध बाबा चायल को ज़िला स्तरीय करवाने का किया जाएगा प्रयास – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। चायल  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक मेलों एवं उत्सवों के वास्तविक...
Translate »
error: Content is protected !!