आईलेट्स कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा घरों में चल रहे गैर कानूनी आईलेट्स सेंटर बंद करने की मांग

by

गढ़शंकर – शहर के आईलेट्स कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा
गैरकानूनी तरीके से घरों में आईलेट्स की कोचिंग देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हूए विभिन्न आईलेट्स कोचिंग सेंटरों के मालिक
सुरजीत सिंह, हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और दुष्यंत वालिया ने बताया कि इस संबंध में थाना गढ़शंकर की पुलिस को लिखती रूप में शिकायत देकर मांग की गई है कि इलाके में गैरकानूनी आईलेट्स कोचिंग देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि आईलेट्स कोचिंग सेंटर खोलने के लिए जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना पड़ता है। जिसके लिए विभिन्न प्रकार की शर्ते पूरी करनी पड़ती है। परंतु देखने में आया है कि कुछ लोग घरों में ही गैरकानूनी तरीके से आईलेट्स की कोचिंग दे रहे हैं। जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कोचिंग सेक्टर के संचालकों द्वारा सरकारी इजाजत के बाद हजारों रुपए पर किराए के बिल्डिंग लेकर और टीचर रखे हुए हैं। परंतु दूसरी तरफ घरों में ही गैरकानूनी कोचिंग सेंटर खोल कर कुछ लोगों द्वारा सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकारी नियमों के तहत
कार्यवाही की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक गुरु समुंदड़ा में तीसरे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पंजाब पुलिस क्लब अंडर-17 वर्ग में बना चैंपियन : एफए पोसी और अंडर-14 वर्ग में अपना एनआरआई एफसी क्लब और एफए लंगड़ोंया संयुक्त रूप से विजयी

गढ़शंकर l अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर के गांव चक गुरु-समुंदड़ा में अध्यक्ष मोहन सिंह मल्ली यूएसए, गुरदेव सिंह रक्कड़ कमेटी मैनेजर, करनैल सिंह केली अध्यक्ष, अमरीक सिंह राय उपाध्यक्ष, सुच्चा सिंह रक्कड़...
article-image
पंजाब

राणा को ऐसे ला रहे जैसे टैरिफ माफ करा लिया- पन्नू-गोल्डी को क्यों नहीं लाते : अमरिंदर सिंह वडिंग

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आज यानी गुरुवार को भारत आ रहा है। उसके प्रत्यर्पण पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने बयान दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस...
article-image
पंजाब

Admissions and Classes Begin for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 29 : At the Sri Guru Gobind Singh Khalsa Collegiate School, operating within the campus of Sri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, admissions for the academic session 2025–26 are underway in...
article-image
पंजाब

शिक्षा के लिए जीडीपी का सिर्फ 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रखना काफी नहीं: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

डीटीएफ बजट में समानता के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, ग्रामीण और सीमा क्षेत्र भत्ता बहाली को नामंजूर होई...
Translate »
error: Content is protected !!