गढ़शंकर। गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में ग्यारह युवक क्रिकेट खेल रहे थे तो अचानक करीब साढ़े बारह वजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी तो गांव रसूलपुर के तरनवीर सिंह पुत्र ओंकार नाथ आयु 16 वर्ष , जस्सी पुत्र लक्ष्मण दास 17 वर्ष , अंश लोई पुत्र मुख्त्यार सिंह आयु 15 वर्ष निवासी रसूलपुर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे मेहरवान सिंह व अन्य लोग नवांशहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने तरनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि जस्सी व अंश लोई का इलाज चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर है। मृतक का शव निजी अस्पताल से लाकर सिवल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रख दिया गया है। कल सुवह पोस्टमार्टम किया जायेगा।
जिक्रयोग है आज स्कुल में छूटी होने के कारण सभी युवक क्रिकेट खेल रहे थे। मृतक का तरह छोटा भाई हरमनवीर सिंह भी वहां ही खेल रहा था। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मृतक के भाई समेत नौ युवक बाल बाल बच गए। मृतक के पिता ओंकार नाथ प्राइवेट बस चलाते है तो माता नरेश कुमारी गांव की पंच है। आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत की खबर सुनते ही इलाके में माहौल दुखद हो गया। गांव के मेहरवान सिंह ने कहा की जिसे भी खबर मिली वह तरनवीर के घर पहुँच गया। पूरे गांव में मातम छा गया है। किसी को इस तरह की घटना की अशंका भी नहीं थी। मृतक तरनवीर सिंह के पिता और माता कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे।
मृतक तरनवीर सिंह की फाइल फोटो और मृतक के घर पर शोकाकुल परिवार व गांव वासी व जिस खेल मैदान में दुखद घटना घटी।
