मुक्तसर साहिब : मुक्तसर के गांव बूड़ा गुज्जर के विश्वजोत सिंह बराड़ भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट चुने गए हैं। गांव बूड़ा गुज्जर में पहुंचने पर परिवार व गांव वालों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विश्वजोत सिंह बराड़ ने बताया कि उसने इलाहाबाद सहित कई जगहों पर लेफ्टिनेंट की परीक्षाएं दी थीं। आखिरकार नौवीं बार वह 23 फील्ड आर्टिलरी में बतौर लेफ्टिनेंट सिलेक्ट हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 350 जवानों में से वह अकेले ही पंजाब से सिख के रूप में भर्ती हुए हैं। पिता हरविंदर सिंह बराड़ और माता परमजीत कौर बराड़ ने बताया कि बेटा विश्वजोत सिंह बराड़ पढ़ाई के दौरान ही भारतीय सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि लिटिल फ्लावर स्कूल में पढ़ते समय ही उसका आधार बना और उसने उच्च शिक्षा गुरु नानक कालेज मुक्तसर से प्राप्त की।
लेफ्टिनेंट विश्वजोत सिंह बराड़ ने बताया कि इस कामयाबी पिता हरविंदर सिंह बराड़ और माता परमजीत कौर बराड़ से मिले हर तरह के सहयोग और स्कूल अध्यापकों की मेहनत का परिणाम है। इस खुशी के मौके पर रिश्तेदारों और शहर वासियों ने ढोल-धमाकों के साथ उसका स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। इस मौके पर जहां उन्होंने वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब में नतमस्तक हुए, वहीं वह अपने पैतृक गांव बूड़ा गुज्जर भी पहुंचे जहां गांव वासियों ने उनशसका भरपूर स्वागत किया।
विश्वजोत ने युवाओं से अपील की कि एनसीसी में भर्ती होकर सैन्य ट्रेनिंग लें ताकि सेना में भर्ती के समय उन्हें दिक्कत न आए। इस मौके पर उनका स्वागत करने वालों में अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, बहन नवरीत कौर ग्रेवाल, जगमंदर सिंह संधू, गुरजंट सिंह बराड़, पार्षद लाडी बत्रा, रुपिंदर कौर बत्रा, डा. सेवा सिंह, कामरेड खैराती लाल, गुरचरण सिंह बराड़, बलदेव सिंह, पवन कुमार, विनोद कुमार, गोपाल चंद, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह, बलजीत सिंह संधू, डा. कुलदीप सिंह, डा. प्रभजोत कौर, प्रो. हरमन प्रीत सिंह संधू, गुरदीप सिंह खुरमी आदि परिवारों सहित पहुंचे हुए थे।
