आदित्य ने जीते पदक : पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के आदित्य बख्शी ने नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता एक रजत पदक और एक कांस्य पदक

by

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर स्थित यू.आई.एल.एस में बी.ए.एल.एल.बी. के विद्यार्थी कराटे खिलाड़ी आदित्य बख्शी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता। पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी के निदेशक डॉ. एचएस बैंस ने कहा कि आदित्य की इस सफलता से संस्थान का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी में विद्यार्थियों को बेहतर अकादमिक माहौल व सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए आदित्य को शाबाशी और उसके कोच अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक सेंसई जगमोहन विज को बधाई दी। डॉ. बैंस ने आदित्य को और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान की ओर से हरसंभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंचार्ज स्टूडेंट वेल्फेयर डॉक्टर ब्रजेश शर्मा और स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सविता ग्रोवर ने भी आदित्य की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उसे शाबाशी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल के हलके बठिंडा में कर्मचारियों व पैंशनरों ने धोखा देने के आरोप लगाते हुए निकाला झंडा मार्च,

17 मार्च का मुख्यमत्री चरनजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में निकालेगे झंडा मार्च कर्मचारी नेताओं ने थर्मल प्लांट की 1700 ऐकड़ जमीन एक रूपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ कारपोरेट घराणों...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एनआईए की टीमों ने रेड की गढ़शंकर के गांव धमाई व कस्बा हरियाना में : गढ़शंकर में शेरे पंजाब किसान युनियन के अध्यक्ष के घर गांव धमाई में और हरियाना में मोबाइल की दुकान करने वाले के घर

किसान यूनियन के नेता को 7 अगस्त को तो मोबाइल की दुकान करने वाले को 3 अगस्त को दिल्ली के कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए किया तलब होशियारपुर (गढ़शंकर/ हरियाना) :...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान हुए शामिल : खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं, जैसे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने...
article-image
पंजाब

कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र इनर व्हील क्लब होशियारपुर द्वारा सिविल अस्पताल को 25 कंबल दान

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब होशियारपुर द्वारा समाज सेवा के तहत सिविल अस्पताल होशियारपुर को 25 कंबल दान किए गए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!