आपदा प्रबंधन पर जागरुकता की अलख जगाएंगे लोक कलाकार : डीडीएमए की ओर से जिले भर में आयोजित किए जाएंगे जागरुकता कार्यक्रम

by
हमीरपुर 03 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों को आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोकगीत-संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि 4 अक्तूबर से आरंभ किए जा रहे इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 35 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन जागरुकता कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध विभिन्न सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार लोकगीत-संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 35 स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों, आपदा मित्रों और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा के समय सबसे पहले स्थानीय लोग ही मौके पर पहुंचते हैं। इसलिए, अगर आम लोग आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक होंगे तो आपदा के समय होने वाले नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की, ताकि आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन पर जागरुकता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त की अध्यक्षता में साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन : साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

एएम नाथ।  शिमला 26 सितम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश की राजधानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला में 5992 बालिकाओं को लगाया जाएगा निःशुल्क एचपीवी टीका : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया घोषित

एएम नाथ। पांगी (चंबा):मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा ज़िला के पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र में उत्साह है। इस फ़ैसले...
Translate »
error: Content is protected !!