आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी

by

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता
हमीरपुर 22 अगस्त। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गत वित्त वर्ष की आय-व्यय और इस वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अनुमानित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा की गई। इस वित्त वर्ष में संभावित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा के बाद समिति ने लगभग 1.33 करोड़ रुपये के अनुमानित आय-व्यय को मंजूरी प्रदान कर दी।
उपायुक्त ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान समिति को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं से संबंधित शुल्कों, दुकान के किराये, पार्किंग फीस और अन्य माध्यमों से लगभग लगभग 21.55 लाख रुपये की आय का अनुमान है। गत वित्त वर्ष की शेष राशि को मिलाकर समिति की अनुमानित आय लगभग 98.68 लाख रुपये होगी। बैठक में समिति ने इस वित्त वर्ष में अस्पताल में आवश्यक ढांचागत विकास और विभिन्न सेवाओं के लिए लगभग 34.39 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी प्रदान की। इसमें अस्पताल के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर, पंचकर्मा की सामग्री, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, दवाइयां, सफाई एवं कचरा प्रबंधन, लैब की सामग्री, उपकरणों की खरीद एवं मरम्मत, मेडिकल कैंप और अन्य गतिविधियों के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है।
उपायुक्त ने आयुर्वेद विभाग और अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के लिए सभी तरह की सामग्री की खरीद सरकार के नियमों एवं मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए। अगर कहीं पर विभागीय स्तर पर मंजूरी की आवश्यकता है तो उसके लिए भी निर्धारित प्रक्रिया ही अपनाएं। अमरजीत सिंह ने कहा कि जनरेटर और सीसीटीवी जैसी मूलभूत एवं ढांचागत सुविधाओं के लिए आरकेएस के बजाय अगर आयुर्वेद विभाग के माध्यम से बजट प्राप्त करने की संभावनाएं तलाश की जा सकती हैं।
उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर में आयुर्वेद की महत्ता काफी बढ़ रही है। इसलिए, विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के तहत भी लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृज नंदन, अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दलीप सिंह ठाकुर और डॉ. रविंद्र सिंह ने विभिन्न मदों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिंसा और नैतिकता का मार्ग ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानिया

बडंज स्कूल में 10 लाख से निर्मित कमरों का किया लोकार्पण महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ।  शाहपुर, 30 जनवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप की कैंडिटेड चाहत पांडे : 12 मिलियन फॉलोवर्स, वोट मिले 2292

मध्य प्रदेश : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जिनमें दिग्गज मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको करारी शिकस्त मिली है। हारने वालों की लिस्ट में आप की कैंडिटेड चाहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

42.71 लाख रुपए किसान सम्मान निधि के अपात्रों से रिकवर किए

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना  : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की बाल स्वास्थ्य से संबंधित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा : कृमिनाशक दवाई से न छूटे कोई भी बच्चा : DC अमरजीत सिंह

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में नोडल शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हमीरपुर 02 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के तीन महत्वपूर्ण अभियानों एवं कार्यक्रमों की जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!