आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर एसोसिएशन द्वारा गांव सिंबली में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित 

by
गढ़शंकर, 23 जुलाई : आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा गांव सिंबल के श्री गुरु रविदास धार्मिक स्थल पर निशुल्क आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप की अगुवाई सभा के संरक्षक वैद्य  जोगिंदर सिंह तथा सभा के अध्यक्ष वैद्य हरभज सिंह मेहमी ने की। इस कैंप में वैद्य अजमेर सिंह, वैद्य सुरेश विज, वैद्य कुलदीप सिंह, वैद्य कश्मीर सिंह आदि ने 188 मरीजों की जांच कर निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां दी। इस कैंप में ज्यादातर मरीज बुखार, जोड़ों के दर्द, चमड़ी की एलर्जी, पेट की बीमारियों के पाए गए। सभा के अध्यक्ष हरभज सिंह मेहमी द्वारा मरीजों को सेहत की तंदुरुस्ती के लिए प्रातः काल की सैर करने, स्वच्छ खाने-पीने, अपने इर्द-गर्द व पर्यावरण को शुद्ध बनाने संबंधी मरीजों को जागरूक किया गया। इस कैंप में दवाइयां देने की सेवा वैद्य रामलल, वैद्य बलविंदर सिंह, वैद्य कृष्ण बद्धन, वैद्य ओंकार नाथ, वैद्य मनप्रीत सूद द्वारा की गई। सतगुरु रविदास धार्मिक स्थल प्रबंधक कमेटी तथा पंचायत द्वारा कैंप को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया गया। उल्लेखनीय है इस तरह के कैंप सभा द्वारा गत लंबे समय से विभिन्न गांवों में लगाए जा रहे हैं जिसका जरूरतमंद मरीज भरपूर लाभ उठा रहे हैं। समूह प्रबंधक कमेटी द्वारा आए हुए वैद्यों  का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके वैद्य हकीकत राय, वैद्य अर्जुन सिंह, जसविंदर पाल रतन, सरपंच अमरजीत सिंह, मास्टर राम लाल, अश्वनी कुमार, अवतार सिंह, अमरजीत कौर, गुरनाम सिंह, राजरानी, हरजिंदर सिंह, बलवीर कौर, हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में प्राइमरी विंग का वार्षिक खेल महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया

गढ़शंकर, 4 दिसम्बर: क्षेत्र के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके श्री सुरिंदर पाल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में लोक नृत्य, लोक वाद्ययंत्र और संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में मिडिल (छठी से आठवीं कक्षा) सेकेंडरी (नौवीं से बारहवीं कक्षा) के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!