आय से अधिक संपत्ति केस में मजीठिया को अभी नहीं मिली राहत : 2 फरवरी को अगली सुनवाई

by

नई दिल्ली, 19 जनवरी । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है।

अब अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

वहीं, अदालत ने मजीठिया को जेल में खतरे को लेकर सवाल भी उठाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी। मजीठिया की ओर से पेश वकील ने अंतरिम जमानत की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर अंतरिम जमानत की मांग पर विचार करेंगे।

बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। अमृतसर स्थित उनके आवास और 25 अन्य जगहों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान डिजिटल उपकरण, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स और वित्तीय रिकॉर्ड्स जब्त किए गए थे। 26 जून को उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जो बाद में चार दिन बढ़ाई गई। 6 जुलाई से वह न्यायिक हिरासत में हैं और फिलहाल नाभा जेल में बंद हैं।

विजिलेंस ने 22 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की, जो 40,000 पन्नों से ज्यादा की है। इसमें 200 से ज्यादा गवाहों के बयान भी शामिल हैं। यह मामला मूल रूप से 2013 की उस जांच से जुड़ा है, जिसमें 6,000 करोड़ के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ था। उस समय पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह भोला ने मजीठिया का नाम जांच में लिया था।

हालांकि, ड्रग से जुड़े आरोप बाद में अदालत ने खारिज कर दिए। मौजूदा केस भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग पर केंद्रित है।

चार्जशीट में बताया गया है कि मजीठिया की 700 करोड़ रुपए की संपत्ति अवैध और बेमानी है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 15 जगहों की जांच के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें कई अकाली और भाजपा नेताओं के बयान भी दर्ज हैं। विजिलेंस का कहना है कि उन्होंने तय समय पर चार्जशीट दाखिल की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया गेट रैली का आयोजन : आउटसोर्स भर्ती एवं समय पर वेतन न देने पर जताया रोष

नंगल 17 जून: पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की कॉल पर पंजाब रोडवेज/पनबस तथा पीआरटीसी के 27 डिपो के समक्ष गेट रैलियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में नंगल में रोडवेज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खन्ना दम्पति ने किया पौधरोपण

खन्ना ने कहा –  पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ होशियारपुर 22 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर: वीरेंद्र कंवर

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित ऊना, 7 फरवरी: हिमाचल प्रदेश राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं जिला स्वास्थ्य ऊना के संयुक्त तत्वाधान में गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित नशा...
Translate »
error: Content is protected !!