आशीष बुटेल ने अभिनंदन नीलकंठ यूथ क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

by
आस्था कृपा फाऊंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का भी किया दौरा
युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान
एएम नाथ।  पालमपुर,16 सितंबर :
मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने सोमवार को सुंगल में आस्था कृपा फाऊंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का दौरा कर किया।
सीपीएस ने आस्था कृपा फाऊंडेशन द्वारा नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में 16 नशे से ग्रसित रोगी उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हम सभी को सहयोग देना चाहिए । उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं इत्यादि को लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए आह्वान किया।
साथ ही में उन्होंने कहा कि पालमपुर में पुलिस विभाग के सहयोग से नशा तस्करों पर अंकुश लगाया जाएगा ताकि युवा पीढी नशे की कुरीति से बच सके।
अभिनंदन नीलकंठ यूथ क्लब पढ़ियारखर द्वारा सायर ( सैर) पर्व के उपलक्ष पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।
सीपीएस ने अभिनंदन नीलकंठ यूथ क्लब के सभी सदस्यों को हर साल की भांति इस वर्ष भी खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने पर बधाई दी।
उन्होंने युवक मंडल द्वारा हर वर्ष इस तरह की गतिविधियां आयोजित करने की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियों के आयोजन से युवाओं में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है। खेल गतिविधियों से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
उन्होंने ग्राम पंचायत पढियारखर में खेल मैदान के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ उन्होंने युवक मंडल को सफल आयोजन के लिए 31 हजार जबकि सिद्ध बाबा मंदिर कमेटी को 21 हजार रुपए की धनराशि देने का भी ऐलान किया।
आशीष बुटेल ने पढियारखर क्षेत्र में किया जा रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 9.62 करोड रुपए की लागत से रामपुर – रजेहड़ – सारसावा वाया कपेण संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पढियारखर में पंचायत लर्निंग सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की सभी समस्याओं को पूर्ण किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद,आस्था कृपा फाऊंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक निर्देशक अंकुश राणा, पढ़ियारखर पंचायत प्रधान कंचन देवी,बीडीसी सदस्य पूजा, नगर निगम पार्षद अमित शर्मा, अध्यक्ष यूथ क्लब विशाल सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार उठा रही आवश्यक कदम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत 40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : वन मंडल हमीरपुर की 70 बीटों में भरा जाएगा एक-एक पद

हमीरपुर 04 दिसंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!