आसमानी बिजली गिरने से बोह घाटी में 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

by

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी एक दर्दनाक प्राकृतिक हादसे का गवाह बनी, जहां तेज बारिश और गर्जना के बीच आसमानी बिजली गिरने से 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा मंगलवार रात द्रोणेश्वर महादेव के पास स्थित कनिकोट जोत धार में हुआ।
जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने के समय बोह और सिंधुता क्षेत्र के भेड़पालक अपने पशुओं के साथ ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे।
मृत भेड़-बकरियों के मालिक चंद्र सिंह पुत्र जयराम, सिसु पुत्र चतरू, और राधा कृष्ण पुत्र नेत्र सिंह – तीनों निवासी बघेहड़ा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा हैं।
बताया जा रहा है कि तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिरने से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा और पशुओं के झुंड पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा, जिससे 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सुबह होते ही प्रभावित भेड़पालकों ने स्थानीय युवाओं की मदद से घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही हैं।
स्थानीय लोगों और भेड़पालकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे इस आपदा से उबर सकें।
यह हादसा पहाड़ों में चरवाहों की कठिन जिंदगी और प्राकृतिक आपदाओं के सामने उनकी असहायता की एक और झलक प्रस्तुत करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने 5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन रन को किया रवाना : नशामुक्त हिमाचल के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

एएम नाथ।शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला शिमला के नारकण्डा में आयोजित ‘5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन नशामुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क किनाने खड़े ट्रक से जा टकराई एचआरटीसी की बस : दो कारों को भी हुआ नुक्सान

एएम नाथ। डलहौज़ी :  शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एनएच-154A पर सुक्ड़ाईबाईं में एचआरटीसी की एक बस (HP-68-2805) तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़े एक ट्रक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में प्राप्त 50 हजार समस्याओं में से 43 हजार का हुआ निदान: राजेन्द्र गर्ग

जनमंच कार्यक्रम के दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने किया जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जनमंच कार्यक्रम में सुनीं गईं 53...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगस्याड़ के खनेरी व खुनागी गांव में आपदा से प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां खनेरी में 25 और सुराह में 40 आपदा प्रभावितों को व्यापार मंडल चैलचौक के सौजन्य से राशन किटें वितरित की। वहीं उन्होंने इन प्रभावित गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!