इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ : HPU के 42 कालेजों के विद्यार्थी ले रहे भाग

by

सुनील शर्मा बिट्टू ने किया पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ; बोले—राजीव गांधी ने युवाओं की ताकत पहचानकर 18 वर्ष की उम्र में दिया था मतदान का अधिकार

एएम नाथ। हमीरपुर, 13 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पांच दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-2 (संगीत) मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक महाविद्यालय हमीरपुर में शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय से संबद्ध 42 कॉलेजों के विद्यार्थी संगीत की 11 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।May be an image of one or more people, henna, wedding and dais

उद्घाटन समारोह में प्रतिभागियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी कला और हुनर दिखाने के बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। संगीत की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गीत-संगीत में समाज और शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक वातावरण तैयार करने की विशेष शक्ति होती है।

युवाओं को राजीव गांधी के सपनों को साकार करने का आह्वान

युवा पीढ़ी की भूमिका पर विचार रखते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं की क्षमता को पहचानते हुए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने की पहल की थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि युवा वर्ग सक्षम और समझदार है तथा देश के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए आगे आएं, भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझें तथा नशे से दूर रहकर देश और समाज के सजग प्रहरी बनें।May be an image of one or more people and dais

11 विधाओं में होगा प्रतिभा का प्रदर्शन

मेजबान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सिंह और युवा उत्सव की आयोजन सचिव डॉ. पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने उत्सव की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी संगीत से जुड़ी 11 विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।May be an image of violin, clarinet and flute

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

उद्घाटन समारोह में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी, बोर्डों एवं निगमों के बीओडी सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शिक्षाविद उपस्थित रहे। इसके अलावा पीटीए, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन और सीएसए के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे : लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे । उन्हीनों ने साफ कर दिया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अठारह माह के भीतर बनेगा 5 करोड़ 95 लाख से बनने वाला टुंडी स्कूल भवन : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया रावमावि टुंडी के स्कूल भवन का शिलान्यास एएम नाथ। सिहुंता (चम्बा) :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांवों में जाकर नाटी डालकर वापिस आ जाते सीएम – जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी : जयराम ठाकुर

जनमंच पर कांग्रेस के आरोपों पर जयराम ने किया तीखा पलटवार – सीएम सुक्खू के ग्रामीण इलाकों के प्रवास को बताया पिकनिक शहीद राकेश कुमार को भी दी घर पहुंचकर श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भुलाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा बन सकते कैबिनेट मंत्री : ऐसा हुआ तो अनुराग ठाकुर को दी जा सकती संगठन में जिमेवारी

एएम नाथ। शिमला : नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। अगर जगत प्रकाश नड्डा बनते है तो अनुराग ठाकुर को...
Translate »
error: Content is protected !!