*इंदौरा में राहत कार्यों में डटा है प्रशासन और एनडीआरएफ : बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद*

by
एएम नाथ।  इंदौरा, 28 अगस्त। पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण इंदौरा उपमंडल के निचले क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
आज मंड घडरां क्षेत्र में एसडीएम इंदौरा डॉ सुरिंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनमें 7 महिलाएं, 5 बच्चे और 2 पुरुष शामिल थे। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
इसी बीच सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीएम इंदौरा ने आदेश जारी कर बाढ़ प्रभावित पंचायतों बडुखर, भोगरवां, पलाख, सुररावां, सनौर, घडरां, इंदौरा, कठगढ़, मंड मियानी, पराल, मलकाना, बरोटा, ठाकुरद्वारा, बसंतपुर, मिलवां, उलहेरियां और बकराडवां के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा आंगनबाड़ियों (आवासीय संस्थानों को छोड़कर) को 29 व 30 अगस्त, 2025 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग तथा आंगनबाड़ी विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसडीएम इंदौरा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है और किसी भी आपात स्थिति में लोगों से अपील है कि वे तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल चौहान ने संभाला नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

हमीरपुर 14 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने मंगलवार को नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल लिया। वह नगर निगम हमीरपुर के पहले आयुक्त बने हैं। प्रदेश सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के राहत और पुर्नवास के लिये राज्य सरकार द्वारा 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी : किशोरी लाल

बैजनाथ, 04 मार्च :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत द्रुग के धन्डेरा में 5 लाख से सामुदायिक भवन पर पहली मंजिल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला का शव बरामद : घरों के बीच बनी एक खाई में गिरी हुई थी

चैलचौक ; मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!