राघव चड्ढा पहुंचे बाढ़ के कहर के बीच गुरदासपुर : राहत सामग्री बांटकर किया MD लैंड फंड से सहायता का एलान

by

गुरदासपुर। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को जिला गुरदासपुर के दीनानगर और गुरदासपुर विधानसभा हलकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और राशन की किटें बांटी और उनका हाल जाना।

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए है। बहुत से घर और खेत डूब गए है।

रोजी रोटी ठप्प हो गई है। आज वह स्थिति का जायजा लेने और पंजाब के लोगों को जो सहायता मिल सकती है, देने के लिए गुरदासपुर और दीनानगर के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया है।

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार सहित वह प्रभावित लोगों के साथ है। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को पिर से पांव पर खड़ा करने के लिए उनका पूनर्वास किया जाएगा।

कमजोर क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षित उपायों की तैयारी और संभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए वह अपने एमडी लैंड फंड में से अधिक से अधिक योगदान डालेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों की सहायता करना अपना कर्तव्य समझती है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों के दूर दराज इलाकों में प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा रही है। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत यकीनी बनाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आएं।

इस मौके पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, दीनानगर से हलका इंचार्ज शमशेर सिंह, एडीसी (ज) डा. हरजिंदर सिंह बेदी, एसडीएम दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर के अलावा अन्य अधिकारी व नेता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त में सीएम मान की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

एएम नाथ। अमृतसर : श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर हलके को पहली बार प्राप्त हुआ यह सम्मान : जय किशन सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने से सभी वर्ग के लोगों में उत्साह

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहुत प्रभावशाली तरीके से पंजाब के लोगों की आवाज बुलंद करने वाले विधानसभा गढ़शंकर के विधायक जय किशन रोड़ी को आज विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का...
article-image
पंजाब

विन्नी पूरी को पहले जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल की विन्नी पूरी को उसके पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकानाएं और सतलुज ब्यास टाइम्स की और से विन्नी पूरी के पिता दीपक पूरी व माता उमा पूरी को बधाई।...
Translate »
error: Content is protected !!