डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

by

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस सिलसिले में बुधवार देरशाम को मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के घालुवाल रेस्ट हाउस में चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भरवाईं से चिंतपूर्णी तक सड़क को वर्ल्ड क्लास बनाने के निर्देश दिए, क्योंकि इस सड़क से कई श्रद्धालु मंदिर के लिए लेटते हुए जाते हैं।
डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही भरवाईं से चिंतपूर्णी के बीच विश्राम के लिए व्यवस्था की जाएगी। चिंतपूर्णी में रोपवे बनाया जाएगा। मंदिर तक श्रद्धालुओं के आने जाने लिए एस्केलेटर लगाएंगे। मंदिर के सरकारीकरण से आय में लगातार सुधार हुआ है।
इससे पहले चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त एवं डीसी राघव शर्मा ने बैठक में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट में कुल 11 मेंबर हैं, जिसका प्रतिमाह खर्च 1.28 करोड़ रुपए है। मंदिर ट्रस्ट के 14 प्रोजेक्ट्स का कार्य प्रगति पर है, जिस पर 39 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि हर साल चिंतपूर्णी मंदिर में 50 लाख श्रद्धालु आते हैं। बैठक में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डिप्टी मुख्यमंत्री ओएस्डी धनवीर ठाकुर, एटीडियो रवि धीमान, मंदिर ट्रस्ट के एसडीओ आरके जसवाल सहित विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम भोग – सेहत और स्वरोजगार का सुखद सुयोग – हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना से युवाओं को बने रोजगार के नए अवसर

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 फरवरी. आप प्राकृतिक खेती करिए…गेहूं-मक्की उगाइए…हिमाचल सरकार उसे आपसे चोखे दामों पर खरीदेगी। दरअसल, राज्य सरकार की हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना के संबल से खेतीबाड़ी का कार्य अब केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी – चुवाड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बीएससी कंप्यूटर साइंस की मिलेगी सुविधा : विधानसभा अध्यक्ष

  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक समारोह की धूम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका एजैंडे पर हर वर्ग के कल्याण को दे रही महत्व: रामकुमार

पालकवाह हाई स्कूल के चार कमरों का लोकार्पण अवसर पर बोले राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष ऊना : राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार ने आज हरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत हाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 जनवरी को पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी नेटवर्किंग मीट का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 4 जनवरी, 2026 को शिमला के पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!