हिम भोग – सेहत और स्वरोजगार का सुखद सुयोग – हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना से युवाओं को बने रोजगार के नए अवसर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 फरवरी. आप प्राकृतिक खेती करिए…गेहूं-मक्की उगाइए…हिमाचल सरकार उसे आपसे चोखे दामों पर खरीदेगी। दरअसल, राज्य सरकार की हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना के संबल से खेतीबाड़ी का कार्य अब केवल अन्न उपजाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत और स्वरोजगार से सफलता का मजबूत आधार बन गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए सरकार ने ‘हिम भोग’ ब्रांड के साथ पहले पहल हिम मक्की आटा बाजार में उतारा है। यह प्रयास किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस योजना के अंतर्गत सरकार ने पहले चरण में हिम मक्की आटा लॉन्च किया है, जिसे 1 किलो और 5 किलो की पैकेजिंग में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
May be an image of 3 people, hospital and text
युवाओं को स्वरोजगार की नई राह
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर साल 2024 के दिसंबर में बिलासपुर में आयोजित समारोह में हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने इसके तहत हिम भोग ब्रांड का शुभारंभ भी किया था। समारोह में सांकेतिक रूप से चुनींदा लाभार्थियों को हिम मक्की आटा वितरित किया गया था। यह पहल युवाओं को पारंपरिक खेती से जोड़कर उन्हें सशक्त रोजगार अवसर प्रदान करने को समर्पित है।
सरकार मक्की को 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है, ताकि अधिक से अधिक किसान और युवा इस योजना से लाभान्वित हो सकें। आगे इसे और व्यापक बनाया जाएगा और अन्य प्राकृतिक खेती उत्पाद भी हिम भोग ब्रांड के तहत बाजार में उतारे जाएंगे।
May be an image of 1 person and text
उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता का आटा
ऊना के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि जिले के 322 डिपुओं के माध्यम से हिम भोग ब्रांड का प्राकृतिक खेती मक्की आटा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इन डिपुओं में अब अन्य सामान के साथ-साथ सस्ते दामों पर हिम मक्की आटा भी उपलब्ध है। वहीं, सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एरिया प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि ऊना जिले में अब तक 16 किसानों से 111 क्विंटल प्राकृतिक मक्की की खरीदारी की गई है।
May be an image of 1 person and text
बता दें, हिमाचल प्रदेश देशभर में गेहूं और मक्की के लिए सर्वाधिक समर्थन मूल्य निर्धारित करने वाला राज्य है। किसानों से गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है।
किसानों-उपभोक्ताओं ने जताया सरकार का आभार
ऊना जिले के किसानों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उनका कहना है कि हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना चलाकर सरकार ने सेहत, स्वरोजगार और सरकारी सहयोग का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।
May be an image of ‎1 person, crackers and ‎text that says "‎보관 يه Chios Him- Him-Bhos Bhos पचृटक औरती रंनात मक्की मक्की-आव 馬州.. हिम आद‎"‎‎ वहीं डिपुओं से हिम भोग ब्रांउ का हिम मक्की आटा खरीदने वाले उपभोक्ताओं ने शुद्ध और प्राकृतिक आहार का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल सरकार का आभार जताया है। ऊना की नीलम द्विवेदी ने बताया कि हिम मक्की आटा उन्हें सस्ते दामों पर उचित मूल्य की दुकानों से मिल रहा है, और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक है। कोटला कलां निवासी सुलेखा देवी और सोनिया सैनी बताती हैं कि डिपो में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की पैकेजिंग में हिम मक्की आटा खरीदा है। यह आटा डायबिटीज रोगियों के लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वहीं, चताड़ा की मीना देवी और सर्वजीत कौर ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार यह आटा स्वास्थ्यवर्धक तो हे ही, साथ ही बाजार से किफायती दरों पर उपलब्ध हो रहा है।
क्या कहते हैं उपायुक्त
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि हिमाचल सरकार की हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना के तहत हिम भोग की यह पहल किसानों के हितों को संरक्षित करने में कारगर रही है। इसके तहत लोगों को स्वास्थ्यवर्धक आहार विकल्प मिलने के साथ ही राज्य की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध हो रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी धर्मपत्नी नीना पठानिया सहित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युद्ध नशियां विरुद्ध ?…. एसएचओ और एएसआई को नशा का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 1 अप्रैल : पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तहत पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को पकड़ रही हैं तो दूसरी और कुछ पुलिस अधिकारी पंजाब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई की

एएम नाथ। चम्बा : चंबा के उपमंडल चुराह में एक बुजुर्ग को रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने पिटाई कर दी। घायल राशिद निवासी पुरबेदा ने बताया कि मंगलवार देर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी नौकरियां घटीं, युवाओं से छल कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

पुलिस भर्ती, प्री-नर्सरी शिक्षक भर्ती और आउटसोर्स नियुक्तियों में अनियमितताओं के लगाए आरोप सीबीआई रिपोर्ट दबाने और सरकारी नौकरियों की संख्या घटाने को लेकर भी सरकार पर साधा निशाना एएम नाथ। शिमला :  पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!