इंस्पायर अवार्ड (छात्र) विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल  पंडोरी के तीन विद्यार्थियों के विचारों को इंस्पायर अवार्ड (मानक) हेतु किया  चयनित

by

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में बाल बिज्ञानको का विशेष सम्मान स्कूल के  मुख्याधपक  दिलदार सिंह और गाइड टीचर अनुपम कुमार शर्मा और समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर सतोर में वर्ष 2023-24 के लिए इंस्पायर अवार्ड (छात्र) विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में जिला जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया।
जिसमें जिला शिक्षा अघिकारी  डाॅ. गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ट, प्रिंसिपल शिलंदर ठाकुर, जिला समन्वयक  अशोक कालिया, सहायक समन्वयक सुखविंदर सिंह ने सभी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल हाई पंडोरी के तीन विद्यार्थियों के विचारों को इंस्पायर अवार्ड (मानक) हेतु चयनित किये जाने पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों के खाते में 10000/- रूपये भेजे गये। सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के तीन छात्रों ने अनुपम कुमार शर्मा साइंस मास्टर के कुशल मार्गदर्शन में अपने मॉडल तैयार करके भाग लिया। जिसमें रजनीश ने कंक्रीट का जग बनाकर बठल का विकल्प दिया ताकि निर्माण कार्य आसान हो सके, धवनप्रीत ने रंदे को नया आकार देकर लकड़ी का काम करने वाले राज मिस्त्री के काम को आसान बनाने की कोशिश की। इसके इलावा माइक्रोस्कोप के बजाय लेजर स्कोप का उपयोग करके, ध्रुव चौहान ने सूक्ष्मजीवों के बारे में जानकारी साझा करना आसान बना दिया। उक्त  प्रदर्शनी में नन्हें बाल वैज्ञानिकों ने मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह एवं समस्त स्टाफ तेजपाल, कुशल सिंह, परविन्दर कौर, जसवीर कौर, दीपक एवं हरविन्दर सिंह के सहयोग से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 जेल अधिकारीयों पर लटकी तलवार, जेल में रहने के दौरान दो तस्करों ने अपनी पत्नियों के खातों में 1.35 करोड़ रुपये ऑनलाइन किए प्राप्त : फिरोजपुर जेल से 43 हजार फोन कॉल

चंडीगढ़:   पंजाब के जेल विभाग ने प्रमुख प्रशासनिक चूक के लिए फिरोजपुर के वर्तमान अधीक्षक सहित सात जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है, जिसके परिणामस्वरूप तीन तस्करों ने जेल में रहते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना स्नान किए पहली बार वापस लौटे शंकराचार्य, प्रयाग से काशी हुए रवाना, संगम छोड़ने से पहले कही ये बड़ी बात

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार सुबह माघ मेला अचानक छोड़ दिया। प्रयागराज में माघ मेले में चल रहे धरने के 11वें दिन उन्होंने काशी के लिए प्रस्थान किया। मौनी अमावस्या के दिन पुलिस और...
article-image
पंजाब

A grand sports tournament was

 Khelo Bharat (ABVP) Organizes Sports Tournament at SPN Mukerian in Collaboration with NSS  Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.31 : A grand sports tournament was organized at SPN Mukerian under the Khelo Bharat initiative by Akhil Bharatiya Vidyarthi...
Translate »
error: Content is protected !!