ई-चालान : सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के जल्द शुरु होंगे- DC कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की , सडक़ सुरक्षा के मद्देनजर जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर अधिकारियों को कार्य करने के दिए निर्देश
सडक़ हादसों के पीडि़तों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को पंजाब सरकार देगी 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशी व सर्टिफिकेट
होशियारपुर, 14 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने रोड सेफ्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर कार्य किया जाए और वहांं एन.एच.आई.ए व पी.डब्लयू.डी के साथ मिलकर हर जरुरी प्रबंध यकीनी बनाया जाए ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ट्रैफिक नियमों को और दुरुस्त करने के लिए जिले में ई-चालान की प्रक्रिया शुरु की जा रही है, जिसके अंतर्गत जिले में सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान इलेक्ट्रानिक ढंग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान यू.पी.आई, गुगल पे या ए.टी.एम से चालान मौके पर भी भुगता जा सकेगा। ई-चालान मशीन में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व लाइसेंस एंटर करने पर गाड़ी व ड्राइवर की सारी हिस्ट्री डिटेल दिख जाएगी और यदि एक्ट के अनुसार जरुरत हो तो लाइसेंस सस्पेंड भी अपने आप हो जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सडक़ हादसों के पीडि़तों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशी के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत मददगार व्यक्ति को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से गुड समारीटन सर्टीफिकेट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जहां सेफ स्कूल वाहन स्कीम की समीक्षा की वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी बस स्टैंड के बाहर वाहन न खड़ें हो।
कोमल मित्तल ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को हिदायत करते हुए कहा कि रिकवरी संबंधी मामलों में गंभीरता दिखाई जाए व डिफाल्टरों की लिस्ट बना कर आगे की कार्रवाई शुरु की जाए। उन्होंने इस दौरान सेवा केंद्रों की पेंडेंसी की भी समीक्षा की और रेवेन्यू विभाग से संबंधित कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी भी हासिल की।
इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस गिल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवानी व भंडियार की जल सप्लाई के लिए 96 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डाली जाएगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी  

गढ़शंकर, 13 मई: गढ़शंकर से हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बीत इलाके के गांवों महिंदवानी व भंडियार को पानी सप्लाई करने वाली जल सप्लाई स्कीम बिल्ड़ों का मेहंदवाणी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान की जमीन से अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका : दुनिया ने देख लिया ताकत का नजारा

तेहरान: ईरान में अमेरिका ने ऐसा ऑपरेशन अंजाम दिया है, जिसने पूरी दुनिया को उसकी सैन्य ताकत का एहसास करा दिया. ईरान की जमीन पर गिराए गए F-15E फाइटर जेट के दूसरे क्रू मेंबर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
पंजाब

अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!