उच्च न्यायालय के निर्देशों पर गठित कोविड निगरानी समिति ने किया लोगों को जागरुक

by

ऊना : कोविड 19 सुरक्षा नियमों की जन साधारण की जागरुकता एवं लोगों पर प्रभाव के आकलन के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए समिति के सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ऊना विवेक खनाल विवेक ने बताया कि समिति ज़िला बार समिति के अध्यक्ष को इस समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम बारे जारी गाइडलाइन के अनुरूप लोगों के आचार व्यवहार का आकलन भी कर रही है।
विवेक खनाल ने बताया कि समिति द्वारा आज ऊना जिला के थानाकलां, मंदली, छपरोह, बिहड़ू, धुसाड़ा, बड़ूही, अम्ब डिग्री कालेज, मुबारिकपुर, दौलतपुर बस अड्डे तथा हाइवे पर बने ढाबों पर जाकर कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना तथा लोगों पर इसके प्रभाव बारे लगभग 610 हितधारकों से सम्पर्क कर उन्हें कोविड 19 की रोकथाम बारे एसओपी बारे जागरुक किया। इस दौरान लोगों को कोविड 19 से बचाव के लिए सामाजिक सुरक्षा नियमों एवं वैक्सीनेशन बारे भी अवगत करवाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाय के चौथे फेज में पुरानी सड़कों की मुरम्मत करने की स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार का जताया आभार 

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। सिहुंता :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!