उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण :शैक्षणिक गतिविधियों उनके साथ विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा विद्यार्थियों के शिक्षा में आउटकम का आकलन किया। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ को भी परखा।
उपायुक्त ने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला में विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी भाषा पाठ्यक्रम तथा मैप रीडिंग में प्रदर्शित दक्षता को लेकर अध्यापकों के बेहतरीन प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय भवन के आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों को लेकर खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।


मुकेश रेपसवाल ने इससे पूर्व राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू का निरीक्षण कर शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा में गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यालय के संपर्क मार्ग के सुधार तथा स्कूल भवन की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, खंड विकास अधिकारी चंबा महेश ठाकुर, मैहला बशीर खान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल : 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

दिल्ली :  राज्यसभा में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर मिले नोटों के ढेर का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को उठाते हुए सभापति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS की तारीफ पर दिग्विजय से नाराज हुए राहुल गांधी, कहा आपने गलत किया

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तारीफ वाले बयान से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जब राहुल गांधी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानव परिंदों से 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गुलजार होगी बीड़-बिलिंग घाटी : किशोरी लाल

32 देशों के 180 पायलट प्री वर्ल्ड कप में होंगे शामिल,प्रतियोगिता के दौरान बीड़ में आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्निवाल बीड़, 9 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग में क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किंगल में आयोजित किया विधिक साक्षरता शिविर

शिमला 09 नवंबर – राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत महादेव पैलेस किंगल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!