अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रीमती आशा रानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
रोहित जसवाल। ऊना, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को स्वर्गधाम ऊना में विक्रांत सिंह ठाकुर की माता श्रीमती आशा रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती आशा रानी की फाइल फोटो
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विक्रांत सिंह ठाकुर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ओएसडी हैं। उनकी माता श्रीमती आशा रानी का 75 वर्ष की आयु में लंबे समय से बीमार रहने के बाद 11 अक्तूबर को निधन हो गया था।
उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रीमती आशा की अंतिम यात्रा में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली संदीप अग्निहोत्री, प्रधान ग्राम पंचायत कांगड़ विनोद कुमार बिट्टू, उपायुक्त ऊना जतिन लाल सहित अनेक राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही...
गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
लुधियाना खून इतना सफेद होता जा रहा है कि लोगों के बीच रिश्ते-नाते समेत इंसानियत भी खत्म होती जा रही है। लुधियाना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटे...
मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग पट्टा मेहलोग, 26 जनवरी : मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार...